Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: कैप्टन गौड़ रास्ता बंद करने का विरोध, पार्षद ने हथौड़े से गिरा दी दीवार

Delhi News श्रीनिवासपुरी को कैप्टन गौड़ मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने के लिए बन रही दीवार का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध पर श्रीनिवासपुरी वार्ड पार्षद राजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर दीवार को अवैध बताते हुए तोड़ दिया। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में शिकायत भी दी है।

By rais rais Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:25 AM (IST)
Hero Image
कैप्टन गौड़ मार्ग को बंद करने के लिए बनाई दीवार को गिराते स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह। सौ. जागरण

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। श्रीनिवासपुरी को कैप्टन गौड़ मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने के लिए बन रही दीवार का स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध कर दिया। स्थानीय लोगों के विरोध पर श्रीद निवासपुरी वार्ड पार्षद राजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर दीवार को अवैध बताते हुए हथौड़े से तोड़ दिया।

इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में शिकायत भी दी है। दरअसल, सोमवार को श्री निवासपुरी को कैप्टन गौड़ मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर मस्जिद के पास दीवार बनाकर रास्ते को बंद किया जा रहा था। रास्ता बंद करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया।

70 साल पुराना है रास्ता

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से अवैध रूप से दीवार बनाकर रास्ता बंद किया जा रहा है। जबकि यहां से स्कूल के बच्चे सहित अन्य निवासी मुख्य मार्ग से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह रास्ता 70 वर्ष पुराना है।

जल बोर्ड के अधिकारियों से हुई कहासुनी

ऐसे में इसे बंद करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पार्षद ने दीवार को तोड़ दिया। इस दौरान जल बोर्ड के अधिकारियों से भी उनकी कहासुनी हुई।

पार्षद ने आरोप लगाया कि यह दिल्ली सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को परेशान करने का कृत्य है। उन्होंने रास्ता बंद करने को लेकर जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ अमर कालोनी थाने में शिकायत भी दी है।