Move to Jagran APP

किराएदार ने ढाई साल की बच्ची से किया घिनौना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर फरीदाबाद की एक कॉलोनी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की मदद से आरोपित किराएदार को हिरासत में ले लिया।

By Edited By: Updated: Fri, 28 Dec 2018 09:23 PM (IST)
Hero Image
किराएदार ने ढाई साल की बच्ची से किया घिनौना काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद, जेएनएन। ग्रेटर फरीदाबाद की एक कॉलोनी में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रात में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। बच्ची अपने बड़े भाई-बहन के साथ घर पर थी। इसी दौरान बच्ची के माता-पिता का जानकार युवक वहां पहुंचा। उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की।

रात में जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने इस बारे में पड़ोसियों को सूचित किया। देर रात खेड़ी पुल थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और सब-इंस्पेक्टर कर्मवीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की मदद से आरोपित किराएदार को रात में ही हिरासत में ले लिया। आरोपित की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।