Move to Jagran APP

Delhi Metro: वर्षा के कारण मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की भीड़, छह लाख 78 हजार 353 से अधिक हुई पैसेंजर जर्नी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का दावा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड वर्षा होने के बावजूद शुक्रवार को 99.95 प्रतिशत मेट्रो मेट्रो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से सुनिश्चित हुआ था। वहीं 28 जून को मेट्रो में पैसेंजर जर्नी 69 लाख 36 हजार 425 रही जबकि 27 जून को मेट्रो में पैसेंजर जर्नी 62 लाख 58 हजार 72 थी।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Published: Sat, 29 Jun 2024 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:00 PM (IST)
बारिश के कारण दिल्ली मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की भीड़।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को हुई रिकॉर्ड वर्षा के बाद मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस वजह से शुक्रवार को पिछले दिन के मुकाबले मेट्रो में छह लाख 78 हजार 353 अधिक यात्रियों ने यात्राएं (पैसेंजर जर्नी) की, क्योंकि जलभराव और यातायात जाम से बचने के लिए लोगों ने निजी वाहन छोड़कर मेट्रो से सफर करना अधिक पसंद किया। शनिवार को भी मेट्रो में भीड़ अधिक रही।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का दावा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड वर्षा होने के बावजूद शुक्रवार को 99.95 प्रतिशत मेट्रो मेट्रो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से सुनिश्चित हुआ। वहीं 28 जून को मेट्रो में पैसेंजर जर्नी 69 लाख 36 हजार 425 रही। जबकि 27 जून को मेट्रो में पैसेंजर जर्नी 62 लाख 58 हजार 72 थी।

मेट्रो में सफर के दौरान यदि कोई यात्री किसी एक इंटरचेंज स्टेशन पर मेट्रो बदलकर दूसरी मेट्रो पकड़ता है तो पैसेंजर जर्नी दो मानी जाती है। यदि मेट्रो में सफर के दौरान किसी यात्री ने तीन मेट्रो में सफर किया तो पैसेंजर जर्नी में एक ही यात्री की गिनती तीन बार होती है।

यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन खुला

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन को यात्रियों के लिए एक बार फिर खोल दिया गया है। इसलिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक मेट्रो सेवा उपलब्ध हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह 9.25 बजे ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 28 जून को भारी वर्षा होने के कारण इस स्टेशन में पानी घुस गया था। इस वजह से इस स्टेशन को बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: सरिता विहार अंडरपास में जलभराव में डूबने से व्यक्ति की मौत, अब तक 10 की गई जान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.