Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime News: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 76 लाख का सोना, तस्करी का तरीका देख दंग रह गए कस्टम अधिकारी

पुलिस के मुताबिक मामला 7 सितंबर का है। निकासी के दौरान शक होने पर पुलिस ने जब दोनों की छानबीन की गई तो उनके पास से सोने की 17 सोने की चूड़ियां बरामद हुई थी। दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

By Umesh KumarEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 07:14 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 76 लाख रुपये का सोना।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर (IGI Airport)  पर कस्टम के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के एक मामले में 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इंडोनेशिया का पासपोर्ट मिला बरामद किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के सामानों के बीच छुपाकर रखी गई 17 सोने की चूड़ियां बरामद की गई। इनका वजन 1699 ग्राम और कीमत 76 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मामला 7 सितंबर का है। निकासी के दौरान शक होने पर पुलिस ने जब दोनों की छानबीन की गई तो उनके पास से सोने की 17 सोने की चूड़ियां बरामद हुई थी। दोनों के पास से इंडोनेशिया का पासपोर्ट मिला था। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहले भी पकड़े गए हैं तस्करी के मामले

इससे पहले भी एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। 30 अगस्त को कस्टम विभाग को साऊदी रियाल मिले थे। जांच के दौरान महिला के लहंगे में विदेशी मुद्रा मिली थी। यात्री की पहचान मिसम रजा के रूप में हुई थी।

25 अगस्त को पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ऐसी महिला पकड़ी गई थी, जो तस्करी के जरिए 25 लाख रुपये मूल्य के डॉलर भारत लेकर आ रही थी। वह किस देश से भारत आ रही थी, इसका पता नहीं चल पाया था। जिसकी जांच चल रही थी।

यह भी पढ़े- Delhi Airport News: तस्करी कर भारत ला रही थी 25 लाख रुपये मूल्य के डालर, दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Delhi IGI Airport: एयरपोर्ट पर CISF कर्मचारियों को लहंगे के बटनों में मिले सऊदी रियाल, देखें वीडियो

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर