Move to Jagran APP

बचपन में ही हो गई थी दाती महाराज की शादी, अब पुलिस करा सकती है पोटेंसी टेस्ट

पुलिस दाती महाराज का पोटेंसी (पुरुषत्व) टेस्ट करा सकती है। दाती का यह भी कहना है कि उसकी शादी बचपन में कर दी गई थ।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sun, 24 Jun 2018 10:55 AM (IST)
Hero Image
बचपन में ही हो गई थी दाती महाराज की शादी, अब पुलिस करा सकती है पोटेंसी टेस्ट

नई दिल्ली [जेएनएन]। दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच एक बार फिर दाती महाराज से पूछताछ करेगी। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दाती सेे दोबारा पूछताछ की थी। शुक्रवार को हुई पूछताछ के दौरान उससे 250 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे।

हो सकता है पोटेंसी टेस्ट

सूत्रों के मुताबिक पुलिस दाती महाराज का पोटेंसी (पुरुषत्व) टेस्ट करा सकती है। शुक्रवार को पुलिस के सवालों पर दाती महाराज टूट गया था और फूट-फूटकर रोया था। दुष्कर्म के आरोप को नकारते हुए उसने कहा था कि आरोप लगाने वाली उसकी बेटी के समान है। उससे वह दुष्कर्म के बारे में सोच ही नहीं सकता। उसने यह भी बताया था कि वह यौन संबंध बनाने के योग्य नहीं है। 

बयानों में विरोधाभास 

दाती महाराज व उसके भाइयों के बयानों में पुलिस को विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले में कई सबूत जुटाए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जब दाती महाराज से शिष्या से दुष्कर्म करने के संबंध में पूछा गया तो उसने आरोप को सिरे से नकार दिया। उसने कहा कि वह योग द्वारा यौन चेतना को खत्म कर चुका है। इस वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है। उसकी शादी बचपन में कर दी गई थी।

रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद 

दाती महाराज का कहना है कि युवती बहकावे में आकर गलत आरोप लगा रही है। रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में उसकी शिष्या को हथियार बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। 

दाती के तीन भाइयों पर लगा आरोप  

दाती महाराज और उसके तीन भाइयों पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में दाती महाराज से मंगलवार को भी पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी। आरोपी तीनों भाइयों से भी तीन दिन लगातार पूछताछ की गई है। दाती महाराज के खिलाफ फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने 10 जून को मुकदमा दर्ज किया था।

चरण सेवा के नाम पर शोषण 

पीड़िता ने इस पूरे मामले में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पीड़िता के मुताबिक आश्रम में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता है। पीड़िता का कहना है कि कई लड़कियों को साथ शोषण हुआ है लेकिन वो दाती के डर से सामने नहीं आ रही हैं। दाती महाराज रात्रि चरण सेवा के नाम पर उन्हे बुलाता था। आश्रम की संचालक महिला सेविकाओं को रात्रि में चरण सेवा के नाम पर दाती महाराज के पास भेजती थी।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: पुलिस पूछताछ में फूट-फूटकर रोया दाती महाराज, बोला- यौन संबंध बनाने के योग्य नहीं

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।