Move to Jagran APP

दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

गुरुग्राम में एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 29 May 2019 04:06 PM (IST)
Hero Image
दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
गुरुग्राम, एएनआइ। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। आरोप है कि पति और उसके ससुराल वालों ने महिला को दहेज के लिए पिटाई की थी।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी विक्रम कपूर ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये गए हैं।

फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।