Move to Jagran APP

दिल्ली में दीपावली की छुट्टी कब? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, विशेषज्ञों की क्या है राय?

Deepawali 2024 Date दिवाली की तारीख को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के बीच दुविधा बनी हुई है। सभी विद्वान अपने-अपने हिसाब से दिवाली की तारीख का एलान कर रहे हैं। इसी वजह से लोगों के बीच दीपावाली की तारीख को लेकर भ्रम फैल चुका है। लेकिन दिवाली की असली तारीख क्या है? आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर दिल्ली में दिवाली की छुट्टी कर रहेगी।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 10:06 AM (IST)
Hero Image
Deepawali 2024: दिल्ली में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को रहेगी। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Deepawali 2024 Date राजधानी दिल्ली में दीपावली की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी मानकर चल रहा है तो कोई एक नवंबर को दीपावली की छुट्टी सोचे बैठा था।

इस खबर संबंधित मुख्य बातें-

  • दिवाली की छुट्टी को लेकर दिल्ली के लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है।
  • दिल्ली में कोई दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को मान रहा है तो कोई 1 नवंबर को।
  • कैलेंडर के हिसाब से ही दिल्ली में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी।
  • देश के विद्वानों ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली की छुट्टी पर मुहर लगाई है।

बता दें कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच बने कन्फ्यूजन पर अब विराम लग चुका है। कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली में सभी सरकारी विभागों में 31 अक्टूबर को ही दीपावली (Deepawali 2024) की छुट्टी दी गई है। अब कैलेंडर के हिसाब से ही दिल्ली में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कुछ लोग 1 नवंबर को दीपावली की छुट्टी मानकर चल रहे थे।

क्या कहते हैं विद्वान

दीप ज्योति पर्व दिवाली को लेकर भ्रम का काशी के विद्वानों ने निवारण कर दिया है। काशी में जुटे विद्वानों ने तय कर दिया है कि पूरे देश में एक साथ 31 अक्टूबर को ही दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, गणितीय मानों, धर्मशास्त्रीय वचनों, दृश्य एवं पारंपरिक मतों के आधार पर सर्वसम्मति से इसी दिन दीपावली मनाने को शास्त्रोचित बताया गया है।

31 अक्टूबर को ही शुभ होगी दीपावली

देश के कुछ भागों जैसे गुजरात, राजस्थान व केरल के कुछ क्षेत्रों में अमावस्या 31 अक्टूबर के सूर्यास्त से पहले आरंभ होकर एक नवंबर को सूर्यास्त के बाद प्रदोष में कुछ काल तक व्याप्त है। इससे 31 अक्टूबर व एक नवंबर की स्थिति को लेकर कुछ विरोधाभासी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं, लेकिन धर्मशास्त्रीय वचनों के क्रम में वहां भी दीपावली 31 अक्टूबर को ही सिद्ध हो रही है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली पर इसलिए जलाए जाते हैं घी और तेल के दीपक, एक नहीं बल्कि मिलते हैं कई फायदे

31 अक्टूबर को मनेगी छोटी दिवाली

आचार्य रजनीश शास्त्री ने का कहना है कि 29 अक्टूबर को धन त्रयोदशी का त्योहार मनाया जाएगा। बताते हैं कि 30 अक्टूबर को हनुमान जयंती और 31 अक्टूबर को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। उनका कहना है कि एक नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। राजकुमार शास्त्री, ओमजी वैदिक महाराज, आचार्य रोहित शास्त्री और आचार्य सचिन शास्त्री ने भी एक नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाने को शास्त्र सम्मत बताया।

उज्जयिनी विद्वत परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन गुप्त ने बताया तिथियों में घट बढ़ के कारण त्योहार मनाने को लेकर मतांतर की स्थित बनती है। इस सब के बीच ज्योतिर्लिंग महाकाल और सांदीपनी आश्रम में 31 अक्टूबर को दीपपर्व मनाने का निर्णय हो चुका है।

यह भी पढ़ें- October November Festival 2024: शुरू होने वाला है कार्तिक का महीना, 29 दिनों में 18 पर्व-त्योहार; नोट करें डेट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।