Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, विभाग ने किया ट्रांसफर

एक महिला द्वारा दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न मामले में आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपी का पत्र लेने के मामले में साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों गाज गिरी है। विभाग ने साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज के एसीपी अजय वेदवाल और वसंत कुंज नॉर्थ थाने के एसएचओ सूर्य प्रकाश को थर्ड बटालियन में ट्रांसफर कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM (IST)
Hero Image
दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। एक महिला द्वारा दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न मामले में आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपी का पक्ष लेने के मामले में साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों गाज गिरी है।

विभाग ने साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज के एसीपी अजय वेदवाल और वसंत कुंज नॉर्थ थाने के एसएचओ सूर्य प्रकाश को थर्ड बटालियन में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों को तत्काल नई ऑर्डर करने के निर्देश दिए हैं।

Transafer

सूत्रों की मानें तो दोनों अधिकारियों पर एक महिला की शिकायत पर एक्शन न लेने के चलते गाज गिरी है। महिला ने नॉर्थ थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल किया था और पुलिस आरोपित की साइड लेने का भी महिला ने आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: दुश्मन के घर में घुसकर चीथड़े उड़ा देता है 'सुसाइड ड्रोन', 150 Km प्रति घंटे की रफ्तार; पढ़ें सभी खासियतें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर