Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Air Quality: दिल्ली मे दूसरे दिन भी हालात खराब, 'बहुत खराब' स्थिति में पहुंची हवा; जानिए कब मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सांसों का आपातकाल लगने काे है। लगातार बिगड़ रही वायु गुणवत्ता के बीच रविवार को दूसरे दिन भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रहा। दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गंभीर श्रेणी में भी पहुंचा।

By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 30 Oct 2023 12:08 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली मे दूसरे दिन भी हालात खराब, 'बहुत खराब' स्थिति में पहुंची हवा; जानिए कब मिलेगी राहत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सांसों का आपातकाल लगने काे है। लगातार बिगड़ रही वायु गुणवत्ता के बीच रविवार को दूसरे दिन भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ''बहुत खराब'' श्रेणी में बरकरार रहा। दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर ''गंभीर'' श्रेणी में भी पहुंचा।

वहीं, एनसीआर के शहरों की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को फरीदाबाद का 309, गाजियाबाद का 286, ग्रेटर नोएडा का 344, गुरुग्राम का 198 जबकि नोएडा का 281 दर्ज किया गया। गुरुग्राम का एक्यूआई ''मध्यम'', गाजियाबाद और नोएडा का ''खराब'' जबकि बाकी दो जगहों का ''बहुत खराब'' श्रेणी में रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हाल फिलहाल इस स्थिति से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब'' श्रेणी में ही बने रहने का पूर्वानुमान है। इसकी प्रमुख वजह तापमान में आ रही गिरावट और उत्तर पश्चिमी हवा के साथ दिल्ली पहुंच रहा पराली का धुआ है। हवा की गति भी फिलहाल मंद है। चूंकि अच्छी वर्षा नहीं हो रही है तो इसका असर भी वायु गुणवत्ता पर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों का एक्यूआई

अलीपुर - 286

आयानगर - 286

बुराड़ी क्रासिंग - 344

मथुरा रोड - 318

डीटीयू - 338

डॉ कर्णी सिंह स्टेडियम - 336

द्वारका सेक्टर आठ - 354

आइजीआइ एयरपोर्ट - 337

इहबास - 186

आईटीओ - 299

जहांगीरपुरी - 388

नेहरू स्टेडियम - 301

लोधी रोड - 241

ध्यानचंद स्टेडियम - 308

मंदिर मार्ग - 304

मुंडका - 397

एनएसआइटी द्वारका - 288

नजफगढ़ - 306

नरेला - 380

नेहरू नगर - 386

न्यू मोती बाग - 375

नार्थ कैंपस - 357

ओखला पेज एक - 343

पटपडगंज - 334

पंजाबी बाग - 347

पूसा - 291

आर के पुरम - 340

शादीपुर - 368

सीरीफोर्ट - 319

सोनिया विहार - 361

श्री अरविंदो मार्ग - 290

विवेक विहार - 344

वजीरपुर - 383

डीएसएस सिस्टम हुआ शुरू, सामने आए प्रदूषण के कुछ स्त्रोत

आईआईटीएम पुणे के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) ने रविवार से काम करना शुरू कर दिया। इसके जरिये राजधानी के प्रदूषण में कुछ प्रमुख कारकों की हिस्सेदारी पता चली है। अगले कुछ दिनों में यह तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल दिल्ली के प्रदूषण में सर्वाधिक हिस्सेदारी वाहनों के धुएं की सामने आ रही है। इसके अलावा एनसीआर के शहरों से भी राजधानी में प्रदूषण पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: धीमा जहर है प्रदूषण, धीरे-धीरे कहीं बन न जाए जानलेवा; डॉक्टरों ने N-95 मास्क लगाने की दी सलाह

पिछले दो दिनों में कहां से कितना रहा दिल्ली का प्रदूषण (प्रतिशत में)

स्त्रोत                    28 अक्टूबर             29 अक्टूबर

परिवहन क्षेत्र             17.18                    18.48

पराली                      10.36                     6.07

नोएडा                       6.35                     7.22

गाजियाबाद                2.99                     6.46

गुरुग्राम                     6.01                     6.79

झज्जर                       4.82                     5.18

अन्य                        24.96                   20.26

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें