Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोहर का कहर: दिल्ली में घने कोहरे से 246 उड़ानें देरी से उड़ीं, 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रहीं

उड़ानों पर घने कोहरे का प्रभाव शनिवार को भी देखने को मिला हालांकि यह शुक्रवार के मुकाबले कम रहा। शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट से प्रस्थान व आगमन करने वाली 246 उड़ान विलंब रही। इनमें से 216 उड़ान घरेलू व 30 उड़ान अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।वहीं शुक्रवार को 330 उड़ान रद रही थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 21 उड़ानों के प्रस्थान में विलंब हुआ।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:24 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में घने कोहरे से 246 उड़ानें देरी से उड़ीं, 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रहीं

डिजिटल डेस्त, नई दिल्ली। उड़ानों पर घने कोहरे का प्रभाव शनिवार को भी देखने को मिला, हालांकि यह शुक्रवार के मुकाबले कम रहा। शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट से प्रस्थान व आगमन करने वाली 246 उड़ान विलंब रही। इनमें से 216 उड़ान घरेलू व 30 उड़ान अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।वहीं शुक्रवार को 330 उड़ान रद रही थी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 21 उड़ानों के प्रस्थान में विलंब हुआ और नौ उड़ानों का देरी से आगमन रहा। वहीं जोर्नो केन्याटा की उड़ान रद भी हुई। उड़ान विलंब की वजह से यात्री काफी परेशान दिखे। उधर घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों के प्रस्थान में और 95 उड़ान के आगमन में विलंब हुआ। कोहरे की वजह से लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ान रद हुई। इस वजह से यात्रियों के चेहरे मायूस दिखे।

देरी से चल रही बनारस वंदे भारत हुई निरस्त

कोहरे के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। राजधानी एक्सप्रेस हो या वंदे भारत सभी विलंब से चल रही हैं। अधिक विलंब से चलने के कारण बनारस से सुबह छह बजे और नई दिल्ली से अपराह्न तीन बजे चलने वाली 22415/22416 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त कर दी गई। पूर्व दिशा की लगभग सभी राजधानी एक्सप्रेस काफी विलंब से दिल्ली पहुंची इस कारण इनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। लंबी दूरी की 100 से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंची।

देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें

  • नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (11 घंटे)
  • आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ (9.10 घंटे)
  • नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (नौ घंटे)
  • आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (पौने आठ घंटे)
  • हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साढ़े सात घंटे)
  • नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस (पौने सात घंटे)
  • नई दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (पौने सात घंटे)
  • नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (साढ़े छह घंटे)
  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (सवा सात घंटे)
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी (सात घंटे)
  • नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी (पौने सात घंटे)
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (सवा पांच घंटे)
  • हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस (5.05 घंटे)
  • नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (चार घंटे)
  • नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (3.50 घंटे)
  • आनंद विहार-गया गरीब रथ (पौने चार घंटे)
  • आनंद विहार-मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सवा तीन घंटे)
  • आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस (पौने तीन घंटे)

ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शुक्रवार शाम आने वाली) (18.30 घंटे)
  • बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस (12.30 घंटे)
  • बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत (शुक्रवार रात में आने वाली) (12 घंटे)
  • राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12.30 घंटे)
  • भुवनेश्वर राजधानी (11 घंटे)
  • डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी (10.30 घंटे)
  • सियालदह-नई दिल्ली राजधानी (10 घंटे)
  • हावड़ा-नई दिल्ली कोलकाता राजधानी (10 घंटे)