Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Assembly: विधानसभा में CM अरविंद केजरीवाल ने बताया, भाजपा ने अब तक कितने MLA खरीदें, उसके लिए कितने पैसे किए खर्च

Delhi Assembly Arvind Kejriwal दिल्ली के शिक्षा माडल और मोहल्ला क्लीनिक को देख चुके हैं मगर यहां सरकार को गिराने और उनके कामों में कमियां निकालने का काम किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार गिराई जाए दिल्ली की सरकार को खत्म किया जाए।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:13 PM (IST)
Hero Image
Delhi Assembly Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपनी बातें कहीं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधासभा के विशेष सत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जो काम कर रही है वो किसी से छिपा नहीं है। देश ही विदेश के लोग भी दिल्ली के शिक्षा माडल और मोहल्ला क्लीनिक को देख चुके हैं मगर यहां सरकार को गिराने और उनके कामों में कमियां निकालने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली की सरकार गिराई जाए, दिल्ली की सरकार को खत्म किया जाए। राष्ट्र विरोधी ताकतें इसी में लगी हुई है। विधासभा का ये सत्र सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सोमवार को सत्तापक्ष की ओर से विश्वास प्रस्ताव लाकर उसे पास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति में घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि शराब के पैसे खा गया। सच एक होता है। झूठ कई होते हैं। डेढ़ लाख करोड़ का घोटाला हो गया। डेढ़ लाख करोड़ तो दिल्ली का बजट ही नहीं है। सच तो सच होता है झूठ को साबित करना पड़ता है। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। केस दर्ज करवा दिए गए हैं।

14 घंटे रेड की गई मगर मिला कुछ नहीं। पूरा घर छान मारा, दीवारें भी देखी, गद्दे भी फाड़ के देखें। हाथ कुछ नहीं लगा। दिल्ली में आपरेशन लोट्स चलाया गया जिसका नतीजा नहीं निकला। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कहा कि एक पार्टी सिर्फ सरकार गिराने के काम में लगी रहती है।

न्होंने कहा कि एक अखबार में 25 अगस्त को भी एक खबर छपी कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस खबर को पढ़कर दुख हुआ है। उन्होंने बताया कि ये पार्टी अब तक अलग-अलग राज्यों में 277 एमएलए खरीद चुकी हैं। दिल्ली में अभी रेट 20 करोड़ का था, महाराष्ट्र में 50 करोड़ का रेट था।

भाजपा ने एमएलए खरीदने के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपये खर्च किए। ये सिर्फ एमएलए खरीदने में हुए। देश का हर आदमी महंगाई से परेशान है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी, वनस्पति आयल, नमक हर चीज के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 26, 2022
सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआइ(CBI) और ईडी(ED) को लेेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार(BJP Government) का यह काम होना चाहिए कि वह राज्य सरकारों के अच्छे काम की सराहना करें, मगर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के अच्छे काम को रोकने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली सरकार इसका जीता जागता उदाहरण है कि जिस दिन दिल्ली सरकार के शिक्षा माडल की खबर अमेरिका(America) के सबसे प्रतिष्ठित अखबार न्यूयार्क टाइम्स (New York Times)में पहले पेज पर खबर छपी और मनीष सिसोदिया का फोटो उसमें छपा, इसके केंद्र सरकार द्वारा तारीफ की जानी चाहिए थी, मगर इन्होंने ऐसा नहीं किया।

इन्होंने अगले दिन ही सीबीआइ (CBI) भेज दी और मनीष सिसोदिया के घर सीबीआइ भेज दी, 14 घंटे के छापे के बाद कुछ भी नहीं मिला तो अगले दिन दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए अपने आदमी भेज दिए।

हमें सिंगापुर की सरकार ने बुलाया कि यहां आकर बताइए कि आप किस तरह अच्छा काम कर रहे है, मगर इन्होंने पूरी ताकत लगा दी कि केजरीवाल को नहीं जाने देना है। इसके लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतेें एक हो गईं। एलजी साहेब ने अब स्कूलों की भी जांच शुरू कर दी है। इन्हें दिल्ली सरकार के काम रोकना है।

इन्होंने कई राज्यों की सरकार गिराई है। शहर में एक सीरियल किलर आया है, जनता सरकार चुनती है ये गिरा देते हैं। उसके बाद हमारी सरकार गिराने की कोशिश की गई। इन्होंने 800 करोड़ आपरेशन लोटस के लिए कहीं रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई भ्रष्टाचार की लड़ाई नहीं है, इनकी लड़ाई सत्ता की लड़ाई है। इन्होंने 15 अगस्त को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, जनता का साथ चाहिए। दरअसल ये भ्रष्टाचार से लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। मैं आज कल गुजरात जा रहा हूं कि रोज वहां पेपर लीक हाे रहे हैं इनके लोग शामिल हैं।

इनमें एक की भी सीबीआइ ईडी की जांच नहीं हुई, 22 हजार करोड़ का नशा एक पोर्ट पर पकड़ा गया, इन्होंने वहां सीबीआइ नहीं भेजी। बुदेलखंंड में हाईवे उद्धाटन के पांच दिन में धंस गया, वहां जांच नहीं कराई।इसी के साथ सदन में केंद्र सरकार के खिलाफ पेश किए गए निंदा प्रस्ताव का केजरीवाल ने समर्थन किया, सदन में प्रस्ताव पास किया गया। सदन सोमवार के लिए बढ़ाया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर