Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में देख सकेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, लगाई गई प्रदर्शनी

प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ दिनों पहले संपन्न जी 20 सम्मेलन देश की बढ़ रही शक्ति का उदाहरण है। भारत की अध्यक्षता में यह सम्मेलन संपन्न हुआ। कुछ लोग इसकी सफलता पर संदेह कर रहे थे।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Thu, 21 Sep 2023 01:42 PM (IST)
Hero Image
Delhi: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में देख सकेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, लगाई गई प्रदर्शनी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जीवन और उनकी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए भाजपा द्वारा कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शनी लगाई गई है।

प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत में सकारात्मक बदलाव आया है।

Also Read- 

9 years of Modi Govt: मोदी राज के नौ साल में BJP के आए 'अच्छे दिन', पढ़ें कैसे 7 से 21 राज्यों तक लहराया भगवा

9 Years of PM Modi Govt: डिजिटल इंडिया से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक, बेमिसाल रहे मोदी सरकार के यह अभियान

उन्होंने कहा कि भारत पहले दूसरे देशों से मदद मांगता था। अब यह अन्य देशों को मदद देने वाला बन गया है। मोदी के नेतृत्व में भारत अन्य देशों को आर्थिक मदद, महामारी के समय में मदद करने के साथ अन्य मामलों में सहयोग कर रहा है।

जी 20 सम्मेलन देश की बढ़ रही शक्ति का उदाहरण

कुछ दिनों पहले संपन्न जी 20 सम्मेलन देश की बढ़ रही शक्ति का उदाहरण है। भारत की अध्यक्षता में यह सम्मेलन संपन्न हुआ। कुछ लोग इसकी सफलता पर संदेह कर रहे थे। प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता के कारण विभिन्न मुद्दों पर सभी देशों के नेता एक साथ खड़े हुए और साझा घोषणा पत्र जारी हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी से लोग उनके जीवन, संघर्ष, उनकी सरकार की योजनाएं, उनकी उपलब्धियों के बारे में जान सकेंगे। लाइट एंड साउंड शो और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी।