Move to Jagran APP

यमुना नदी में डुबकी लगाने के बाद बीमार पड़े दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, AAP ने बताया नौटंकी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आरएमएल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उन्होंने दो दिन पहले यमुना नदी में डुबकी लगाई थी। इसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ और त्वचा में जलन की शिकायत हुई। सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को विरोध में आईटीओ के पास यमुना घाट पर डुबकी लगाई थी।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 26 Oct 2024 02:23 PM (IST)
Hero Image
अस्पताल में भर्ती होने के बाद चेकअप कराते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने आरएमएल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दो दिन पहले यमुना नदी में डुबकी लगाई थी। इसके बाद शनिवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ और त्वचा में गभीर जलन की शिकायत मिली।

सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को विरोध में आईटीओ के पास यमुना घाट पर डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर को नदी की सफाई के लिए निर्धारित धन से वंचित कर दिया है।

दिल्ली भाजपा के अनुसार, वीरेंद्र सचदेवा को गंभीर खुजली हो रही है और उनकी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सचदेवा ने कहा कि उन्हें पहले कभी सांस लेने की समस्या और त्वचा में जलन नहीं हुई।

यमुना के तट पर जाकर सचदेवा ने आप नेताओं, मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नदी की स्थिति का निरीक्षण करने की चुनौती दी थी।

भाजपा कर रही नौटंकी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वीरेंद्र सचदेवा के बीमार पड़ने पर उनके स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही वीरेंद्र सचदेवा द्वारा नदी में डुबकी लगाने पर और यमुना में प्रदूषण के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराये जाने पर आप ने इसे नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि यमुना में प्रदूषण भाजपा की नौटंकी करने से कम नहीं होगा। भाजपा नौटंकी कर रही है हम काम कर रहे हैं।

सचदेवा के आरोपों पर क्या बोले दिल्ली सरकार के मंत्री

सचदेवा ने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए 8,500 करोड़ रुपये दिए हैं, इसका हिसाब उन्हें देना चाहिए। आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जहां तक ​​यमुना में औद्योगिक कचरे का सवाल है, दिल्ली में कोई उद्योग नहीं है। औद्योगिक कचरा पानीपत और सोनीपत के नालों से आ रहा है। इसकी पुष्टि हो चुकी है और एनजीटी ने भी कई बार यह कहा है।

अगर वीरेंद्र सचदेवा इस बारे में गंभीर हैं तो उन्हें हरियाणा सरकार से बात करनी चाहिए और सोनीपत और पानीपत से औद्योगिक कचरा आने से रोकना चाहिए।

जनविरोध को हमला बता रहे हैं केजरीवालः भाजपा

भाजपा ने कहा जनविरोध को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के नेता हमला बताकर लोगों को भ्रमति करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के विधायकों से दिल्लीवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। लोग उनके सड़क पर आकर प्रश्न पूछ रहे हैं। विकासपुरी में लोगों ने केजरीवाल से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे। इससे नाराज होकर वह भाजपा पर हमला कराने के झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।