Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सैम पित्रोदा के बयान के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तीन चरण के बाद कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती देख अब कांग्रेस नेता रंगभेदी टिप्पणी कर रहे हैं। यह देश की अखंडता को तोड़ने वाला है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा देश का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 09 May 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
सैम पित्रोदा के बयान के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीयों के रंग रूप को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान का भाजपा विरोध कर रही है। पित्रोदा ने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों की तरह रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इसे नस्लवादी टिप्पणी बताते हुए कहा था कि राहुल गांधी को जवाब देना होगा।

बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचेदवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने पित्रोदा से देशवासियों से क्षमा मांगने की मांग की। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, विधायक नसीब सिंह, नीरज बसौया व कांग्रेस नेता अमित मलिक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

देश का अपमान बर्दाश्त नहीं: सचदेवा

सचदेवा ने कहा कि तीन चरण के बाद कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती देख अब कांग्रेस नेता रंगभेदी टिप्पणी कर रहे हैं। यह देश की अखंडता को तोड़ने वाला है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा, देश का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है।

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

प्रदर्शनकारी जैसलमेर हाउस के नजदीक से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय जाना चाहते थे। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे सचदेवा व अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः 'जिस थाने में दर्ज कराया केस, उस इलाके में लगाएं 50 पौधे', पड़ोसियों की लड़ाई में दिल्ली HC का अनोखा फैसला