Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2022: बिहार-पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली सरकार का गिफ्ट, बनेंगे 1100 छठ घाट, 25 करोड़ देने का ऐलान

Delhi Chhath Puja 2022 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Arvind Kejriwal) ने डिजिटल पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार राजधानी दिल्ली में 1100 जगहों पर घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: JP YadavUpdated: Fri, 14 Oct 2022 12:56 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Chhath Puja 2022: दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार इस बार छठ त्योहार को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। राजधानी दिल्ली में छठ त्योहार (Chhath Puja 2022) मनाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इस बार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। दिल्ली में इस बार सभी सुविधाओं के साथ 1100 घाट बनाए जाएंगे।

25 करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Arvind Kejriwal) ने यह ऐलान शुक्रवार को एक डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के लिए इस बार राजधानी दिल्ली में 1100 जगहों पर घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता कहा कि दिल्ली में इस बार बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि इस बार दिल्ली में सभी सुविधाओं से युक्त 1100 छठ घाट बनाए जाएंगे, जिससे महापर्व मनाने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

सभी प्रकार सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया

सीएम अरविंद केजरीवाल की मानें तो इन छठ घाटों पर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगीं। इसके लिए 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देने की घोषणा की गई है। 

सब मिलकर मनाएं छठ पर्व

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्योहार है। इस बार भी हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी। वहीं, 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार छठ पूजा आयोजित करती थी और इस पर 2.5 करोड़ रुपये ही खर्च करती थी। इस बार 1100 जगह पर छठ पूजा मनाई जाएगी और इस पर सरकार 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कोरोना की वजह से नहीं मना पा रहे थे छठ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से 2 साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मना पाए थे। जब से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनी है, तब से हम भव्य रूप से इस त्योहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं। कोरोना की वजह से दो साल से नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार इसे हम सब मनाएंगे।

Delhi ED Raid: शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, राजधानी दिल्ली के 25 जगहों पर छापेमारी

कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम, जो ढाई साल की AAP सरकार में इस्तीफा देने के लिए हुए मजबूर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर