Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हेमंत सोरेन की पत्नी और अरविंद केजरीवाल के बीच फोन पर हुई बातचीत, जानिए दोनों क्या बोले

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बातचीत की है। इस बारे में उन्होंने सोशल साइटस एक्स पर बताया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से फोन पर बातचीत हुई।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 18 Feb 2024 05:48 PM (IST)
Hero Image
हेमंत सोरेन की पत्नी और अरविंद केजरीवाल के बीच फोन पर हुई बातचीत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बातचीत की है। इस बारे में उन्होंने सोशल साइटस एक्स पर बताया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।

कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट किया, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से फोन पर बातचीत हुई। अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमंत सोरेन और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) परिवार के साथ हैं।

केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखंड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर