Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं दिल्ली के सीएम', सिसोदिया ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

Arvind Kejriwal Birthday Today दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज 56 साल के हो गए। वह आबकारी घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। केजरीवाल के जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:40 PM (IST)
Hero Image
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। फाइल फोटो

 राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो 'देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई' लड़ रहे हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को केजरीवाल 56 साल के हो गए।

आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में कैद-सिसोदिया

सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया

"देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, "हमें एक देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सैनिक होने पर गर्व है, जिन्होंने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना पसंद किया। आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में कैद है।"

केजरीवाल अपने शासन मॉडल से दिल्ली की स्थिति बदली-AAP

वहीं 'एक्स' पर एक पोस्ट में आप ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Birthday) एक ऐसा विचार है जिसे जितना अधिक दबाया जाता है वह उतना ही मजबूत होता जाता है। मंत्री आतिशी ने केजरीवाल को "आधुनिक भारत का क्रांतिकारी" बताया और विश्वास जताया कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। आज आधुनिक भारत के क्रांतिकारी अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की स्थिति बदल दी।

आतिशी (Atishi) ने आगे कहा कि अपनी ईमानदार राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई आशा दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों का भविष्य संवारने वाले अरविंद जी आज झूठे मामले में जेल में हैं। लेकिन सच्चाई की जीत होगी और दिल्लीवासियों के पसंदीदा मुख्यमंत्री की जीत होगी।

यह भी पढ़ें: जेल में ही 56वां जन्मदिन मनाएंगे दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal, अन्ना आंदोलन से की थी राजनीति में एंट्री

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें