Move to Jagran APP

Delhi Cold Weather: दिल्ली में दर्ज किया गया इस सर्दी का सबसे कम न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होगा। इस वजह से दो जनवरी से पांच जनवरी तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 31 Dec 2020 06:19 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आया

नई दिल्ली, जेएनएन/एएनआइ। दिल्ली इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। अगले दो दिन भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली में सफदरजंग हवाई अड्डे पर आज अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी 2021 को भी दिल्ली शीतल लहर की चपेट में रहेगी। लेकिन पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से नए साल के पहले सप्ताह में चार दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले बुधवार को शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए 30 दिसंबर इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह में कई इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। जाफरपुर में दिन के वक्त ठंड सबसे ज्यादा रही। क्योंकि जाफरपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 14.6 डिग्री सेल्सियस व पालम में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस व पालम 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार कोसुबह में कोहरा होगा शीतलहर के कारण अधिकत तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं पहली जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन सुबह में घना कोहरा व शीतलहर चलेगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।