Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Assembly Election: सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था गठबंधन, विधानसभा चुनाव...; कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात

Congress on Delhi Assembly Election लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई जमीन की तलाश मे लगी हुई है। कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग विधानसभा चुनाव लड़ेगी। फिलहाल दोनों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ में लड़ा था। वहीं आप फिलहाल कई चुनौतियों से गुजर रही है जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी उठाना चाह रही है।

By Nikhil Pathak Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:15 PM (IST)
Hero Image
कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कृष्णा नगर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress Committee) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है।

कांग्रेस ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि देशभर में हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं, परेशानियों और जरूरतों के समाधान के लिए सड़क से संसद तक लड़ती आ रही है। राहुल गांधी के देशहित में किए गए प्रयासों को कोई नकार नही सकता है।

गठबंधन था सिर्फ लोकसभा चुनाव तक

दिल्ली में गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। आगामी सभी चुनावों में कांग्रेस किसी के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी। राजधानी के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट देकर जता दिया है कि उनका विश्वास पार्टी के साथ बना हुआ है।

दिल्ली में बहुमत की ओर बढ़ेंगे

उनके विश्वास के साथ हम विधानसभा चुनावों में खाता ही नहीं खोलेंगे, बल्कि बहुमत की ओर भी बढ़ते दिखाई देंगे। देवेंद्र ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर हमारी तैयारी चल रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर आने वाले समय में हमारा कार्यकर्ता और संगठन पूरी तरह से मजबूत दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दौड़ने वाली मोहल्ला बसों का इतना होगा किराया, रूट और बस स्टैंड से लेकर जानिए सबकुछ