Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Coronavirus News Update: कोरोना वायरस की चपेट में आए करावल नगर सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट

Delhi Coronavirus News Update परिजनों ने उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 24 Jun 2020 03:56 PM (IST)
Hero Image
Delhi Coronavirus News Update: कोरोना वायरस की चपेट में आए करावल नगर सीट से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। Delhi Coronavirus News Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच करावल नगर सीट (Karawal Nagar Assembly Seat) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन सिंह बिष्ट कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। परिजनों ने उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences, New Delhi) में भर्ती कराया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नेताओं की बात करें तो करोलबाग से AAP विधायक विशेष रवि भी कोरोना वायरस संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी का पिछले दिनों कोरोना के चलते निधन हो गया।

मोहन सिंह बिष्ट भाजपा के उन 8 विधायकों में से हैं, जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में जीत दर्ज कीा। मोहन सिंह ने करावलनगर सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 8223 वोटों के अंतर से हराया। मोहन सिंह को कुल 96721 वोट हासिल हुए, वहीं आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक 88498 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे। इसके अलावा, कांग्रेस उम्‍मीदवार अरविंद सिंह कुल 2242 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में कपिल मिश्रा ने 5 बार से विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता मोहन सिंह बिष्ट को 44431 वोटों से हरा दिया था। 

मूल रूप से अल्मोड़ा, उत्तराखंड के रहने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने 1998 में पहली बार चुनाव लड़ा था। पहले ही चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जिले सिंह को तीन हजार वोटों से मात दे दी थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके जीत का फासला अगले चुनावों में बढ़ता गया। वह 5 बार विधायक बने हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 66 हजार पहुंच चुकी है, जबकि जान गंवाने वालों को आकड़ा 2300 के पार पहुंच गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें