Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर ज्वेलरी शोरूम को लूटा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

दीपावली का त्योहार नजदीक है। लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। त्योहार के मौके पर यमुनापार में बेखौफ बदमाश कहर बरपा रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े हेलमेट लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने प्रेम विहार में एक ज्वेलरी शोरूम में धावा बोल दिया। सोने व चांदी के गहने लूट लिए।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Nitin YadavUpdated: Wed, 01 Nov 2023 08:09 AM (IST)
Hero Image
Delhi Crime: दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर ज्वेलरी शोरूम को लूटा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक है। लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। त्योहार के मौके पर यमुनापार में बेखौफ बदमाश कहर बरपा रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े हेलमेट लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने प्रेम विहार में एक ज्वेलरी शोरूम में धावा बोल दिया। सोने व चांदी के गहने लूट लिए।

वारदात के वक्त शोरूम में पांच महिला ग्राहक सामान खरीद रही थी। गहने लूटकर फरार होने लगे। तभी शोरूम संचालक के बेटे व कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश से भिड़ गए और उसे पीट दिया। दो बदमाश मौका पाकर लूट का माल लेकर पैदल वहां से भाग गए।

रास्ते में उन बदमाशों ने शिव विहार वार्ड से भाजपा की पूर्व पार्षद के एक कर्मचारी से मोटरसाइकिल लूटी और उससे फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान नंद नगरी निवासी फैजान (26) के रूप में हुई है। इसके पास से पिस्टल, चार कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। आशंका है दस लाख रुपये से अधिक के गहने बदमाश ले गए।

संतोष बघेल करावल नगर स्थित प्रेम विहार में जय दुर्गा ज्वेलरी नाम से शोरूम चलाते हैं। मंगलवार को शाम को वह अपने बेटे यश और कर्मचारियों के साथ शोरूम मौजूद थे। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिला ग्राहक सामान खरीदने के लिए आई हुई थीं।

पूर्व पार्षद के कर्मचारी से लूटी बाइक

पीड़ित ने बताया कि शाम सवा चार बजे दो मोटरसाइकिल पर तीन लोग शोरूम के बाहर पहुंचे। अचानक से हेलमेट लगाए वह तीनों बदमाश शोरूम में घुसे और पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट शुरू कर दी।

काउंटर में रखे गहने व महिला ग्राहकों के गहने लूटकर एक बैग में भर लिए। लूट के बाद बदमाश जब जाने लगे तभी उनके बेटे यश और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। दाे बदमाश वहां से भाग गए।

पुलिस को जांच में पता चला कि उन दोनों बदमाशों ने पूर्व पार्षद रीना कटारिया के एक कर्मचारी मोटरसाइकिल लूटी थी। शोरूम में लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

करावल नगर थाना पुलिस ने लूट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पकड़े गए बदमाश फैजान पर पहले से तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। उससे पूछताछ कर पुलिस ने उसके दोनों साथियों की पहचान कर ली है। पीड़ित से बात कर पता लगाया जा रहा है बदमाश कितने लाख रुपये के गहने लूटकर लेकर गए हैं। डॉ. जाय टिर्की, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

यह भी पढ़ें: Swiss Woman Murder: स्विस महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने खंगाली CCTV कैमरों की फुटेज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें