Move to Jagran APP

Delhi: महरौली के अतिक्रमण पर चला DDA का बुलडोजर; AAP के विधायक दुर्गेश पाठक ने किया हमला, कहा- BJP ने तोड़े घर

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने शुक्रवार को महरौली इलाके में पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। DDA के इस एक्शन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोल दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Fri, 10 Feb 2023 05:59 PM (IST)
Hero Image
महरौली इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को महरौली इलाके में पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। DDA के इस एक्शन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोल दिया है। AAP की ओर से विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर कई आरोप लगाए है। 

AAP ने लगाए ये आरोप

डीडीए के इस एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने हमला किया है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने AAP के दो विधायकों को हिरासत में लिया है। आप के विधायक सोमनाथ भारती और नरेश यादव को हिरासत में लिया गया है। साथ ही दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के 'जहां झुग्गी वहां घर' अभियान की भी आलोचना की। दुर्गेश पाठक ने कहा कि BJP Delhi में लोगों के घर तोड़ रही है, क्योंकि लोगों ने BJP को MCD चुनाव में हराया है।

मामले को लेकर क्या बोले स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह अभियान सुबह से ही शुरू हो गया था और अभियान के तहत औलिया मस्जिद के पास दो और तीन मंजिला इमारतों को भी ध्वस्त किया जा चुका है। 

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि जिस जमीन पर कथित अतिक्रमण किया गया है, वह डीडीए, वक्फ बोर्ड और एएसआई सहित कई एजेंसियों की है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बागवानी विभाग द्वारा ही यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

यह भी पढ़ें- Delhi HC की टिप्पणी, कहा- हमारी जिंदगी संवारने वालों के प्रति डीडीए का व्यवहार असहानुभूतिपूर्ण

यह भी पढ़ें- Delhi News: रोहिणी के डीडीए पार्क में जहरीले पानी के चलते मरीं सैकड़ों मछलियां, मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।