Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में दर्दनाक घटना: पैसों के लेन-देन के विवाद में दिव्यांग की हत्या, शव आगरा के नाले में फेंका

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली जैतपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने एक दिव्यांग की हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को आगरा के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जैतपुर के सौरभ विहार निवासी सविता शर्मा शिकायत दी थी कि उनका देवर 17 जून से नन्हे लाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।

By shani sharma Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 24 Jun 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
दिव्यांग आरोपियों ने हत्या का शव आगरा जिले के नाले में फेंका।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पूर्वी दिल्ली जैतपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने एक दिव्यांग की हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को आगरा (उत्तर प्रदेश) के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस के अनुसार, जैतपुर के सौरभ विहार निवासी सविता शर्मा शिकायत दी थी कि उनका देवर 17 जून से नन्हे लाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की।

20 जून को आगरा में मिला शव

20 जून को पता चला कि नन्हे लाल का शव उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित थाना एत्मादपुर के पास नाले में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहना सामने आया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

जैतपुर थाना पुलिस ने फरीदाबाद के वसंतपुर की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पिछले कुछ समय से नन्हे लाल यहां पर ही रह रहा था। फुटेज में सामने आया कि 16 जून की रात को करीब सवा ग्यारह बजे अपने भतीजे नितिन और कालू के साथ है।

पुलिस ने दो से चार बजे के बीच की फुटेज देखी तो चार संदिग्ध फुटेज देखी तो चार संदिग्ध नन्हे लाल के घर के पास घूम रहे हैं।

शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंका

इनमें से एक की पहचान जैतपुर सौरभ विहार निवासी एहसान अहमद के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि नन्हे लाल शर्मा पहले सौरभ विहार में ही रहता था। कुछ दिन पहले ही बसंतपुर के घर में शिफ्ट हुआ था। फुटेज में नजर आ रहे अन्य तीन आरोपियों की पहचान रवि, तारीफ और नरेश के रूप में हुई। ये आरोपित भी दिव्यांग हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों और नन्हे लाल के बीच पैसों के लेन देन का विवाद था। इसको लेकर चारों आरोपियों ने नन्हें की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एहसान अहमद और मोहम्मद तारीफ को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तारीफ, रवि और नरेश के साथ मिलकर नन्हे शर्मा की हत्या की थी। फिर एहसान की कार से उसका शव एत्मादपुर आगरा के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- ब्लैकमेल कर युवती से सात महीने तक दुष्कर्म करता रहा दिल्ली पुलिस का सिपाही, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें