Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: सीजीओ काम्प्लेक्स में कार्यरत चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, होटल में ले जाने का आरोप

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सफदरजंग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि इस साल एक जनवरी को लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में सुनील से मिली थी।

By shani sharma Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 02 Oct 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
सीजीओ काम्प्लेक्स में कार्यरत चालक ने महिला से किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कार्यरत एक चालक ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर सफदरजंग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 55 वर्षीय महिला ने बताया कि वह लक्ष्मी बाई नगर में रहती है। महिला सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। महिला का कहना है कि इस साल एक जनवरी को वह लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में गई थी। यहां पर उसकी मुलाकात 35 वर्षीय सुनील से हुई।

चालक की करता था नौकरी

सुनील ने महिला को बताया कि वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स में चालक के तौर पर काम करता है। सुनील ने महिला को अपनी कार में लिफ्ट दी। आरोपी ने महिला से कहा कि वह दिल्ली में नया है। उसने महिला से फ्लैट तलाश करने में मदद मांगी।

20 जून को दुष्कर्म का आरोप

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपने मोबाइल नंबर साझा किए और आपस में बात करने लगे। महिला का आरोप है कि सुनील ने उसे 20 जून को सफदरजंग थानाक्षेत्र में बुलाया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पेय पदार्थ पिलाया। इससे वह बेसुध हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 आईफोन के साथ पकड़ी गई महिला, 15 करोड़ की कोकेन के साथ अफ्रीकी नागरिक भी गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने महिला को एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें