Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में 51 डिग्री महसूस हो रहा पारा, पहाड़ों पर भी गर्मी से बुरा हाल; तप रहा पूरा उत्तर भारत

Delhi Heat Wave दिल्ली में भीषण गर्मी ने परेशान करके रख दिया है। लू ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। चिलचिलाती धूप एवं भीषण लू के बीच जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो रहा है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री रहा लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे 51 डिग्री हो। उत्तर भारत गर्मी से बुरी तरह तप रहा है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:02 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में 51 डिग्री महसूस हो रहा पारा, पहाड़ों पर भी गर्मी से बुरा हाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी ने परेशान करके रख दिया है। लू ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। चिलचिलाती धूप एवं भीषण लू के बीच जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो रहा है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री रहा, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे 51 डिग्री हो। उत्तर भारत गर्मी से बुरी तरह तप रहा है। दिल्ली में मंगलवार को गर्मी से तीन लोगों की मौत भी हो गई।

पश्चिमी हवाएं इतनी मजबूती से चल रही हैं कि मानसून को बल देने वाली पूर्वी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। मौसम विभाग विभाग की मानें तो अभी हाल फिलहाल बहुत बड़ी राहत मिलने के आसार भी नहीं लग रहे।

सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं, पहाड़ों तक पर गर्मी के रिकार्ड टूट रहे हैं। लोग राहत के लिए पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं मगर वहां भी गर्मी से बुरा हाल है।

फ्लाइट पर भी पड़ा असर

नई दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली इंडिगो की उड़ान सोमवार को एक दो नहीं बल्कि चार घंटे के देरी से उड़ी, इससे यात्रियों का सब्र टूटने लगा। जिस विमान को दो बजे रवाना होता था, वह शाम करीब छह बजे रवाना हुआ। इंडिगो का कहना है कि उड़ान संख्या 6ई 2521 को जमीन पर अधिक तापमान होने की वजह से देरी से रवाना किया गया है।

प्रचंड गर्मी रात को भी तोड़ रही रिकॉर्ड

प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में अब दिन ही नहीं, रात की गर्मी भी रिकार्ड तोड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने छह साल का रिकर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन चिलचिलाती धूप और विभिन्न इलाकों में चली लू में हीट इंडेक्स 51 रहा। यानी 51 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का एहसास किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 34 डिग्री रह सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Heat Wave: भीषण लू का दिल्ली में बरपा कहर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत; 19 मरीज पहुंचे अस्पताल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें