Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: दिल्ली के कम्मरूद्दीन नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों पाया काबू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कम्मरुद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था जिन्होंने कुछ देर बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लिया। अभी घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 07 Oct 2023 10:17 AM (IST)
Hero Image
Delhi: दिल्ली के कम्मरूद्दीन नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कम्मरुद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था।

दमकल के अधिकारियों ने बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे कम्मरुद्दीन नगर में एक गोदाम में शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि आग एक खुली जगह में पड़े प्लास्टिक के कचरे और नालीदार रोल में लगी थी जो पूरे गोदाम में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जिन्होंने कुछ देर बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लिया। अभी घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi News: पुलिस ने युवक को बेवजह किया परेशान तो HC ने लिया आड़े हाथ, अब पीड़ित को दिया जाएगा इतना मुआवजा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें