Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ताकि न हो दूसरा उपहार कांड! दिल्ली के फन सिनेमा को किया गया बंद, 21 मई को प्रोजेक्टर रूम में लग गई थी आग

दिल्ली में रविवार दोपहर को मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित फन सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम में आग लग गई थी इस दौरान यहां कई लोग फिल्म देख रहे थे। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। (सांकेतिक तस्वीर)

By Gautam Kumar MishraEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 22 May 2023 10:48 PM (IST)
Hero Image
ताकि न हो दूसरा उपहार कांड! दिल्ली के फन सिनेमा को किया गया बंद।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में रविवार दोपहर को मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित फन सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम में आग लग गई थी, इस दौरान यहां कई लोग फिल्म देख रहे थे। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। लेकिन पश्चिमी जिला प्रशासन ने सिनेमा हाल को सील कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सिनेमा हाल को नए सिरे से अग्निशमन विभाग द्वारा यहां के इंतजाम पर सहमति नहीं दी जाती, तब इसे खोला नहीं जाएगा।

सिनेमा हाल संचालक को दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पर्याप्त कदम उठाने होंगे। जिला प्रशासन इस पर नजर रखे हुए है।

इसके पूर्व पश्चिमी जिला उपायुक्त प्रिंस धवन ने इस पूरे प्रकरण पर यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में माल, अस्पताल, स्कूल, कालेज जैसे स्थान जहां एक साथ कई लोग होते हैं, ऐसी जगहों पर आग से या अन्य खतरों से बचाव के क्या इंतजाम हैं, इसका निरीक्षण करें। इस दौरान जहां कहीं भी लापरवाही सामने आए, उसे दूर करें। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

जिला उपायुक्त का कहना है कि प्रशासन की ओर से ऐसे जगहों पर विभिन्न तरह के खतरे को ध्यान में रखते हुए माक ड्रिल का आयोजन समय समय पर किया जाता रहता है ताकि आपदा की स्थिति में जरूरी इंतजाम की उपलब्धता को हम परख सकें।

क्या थी घटना?

रविवार दोपहर फन सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम में अचानक आग लग गई। जब आग लगी तब 67 लोग फिल्म देख रहे थे। आग लगने का पता चलने के तत्काल बाद सभी दर्शकों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।

उपहार कांड

3 जून, 1997 को 'बॉर्डर' फिल्म के प्रदर्शन के दौरान दक्षिण दिल्ली स्थित उपहार सिनेमा घर में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें