Move to Jagran APP

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, विभिन्न विभागों के साथ बैठक में लिए कई बड़े फैसले

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एमसीडी के सफाई कार्य के लिए 6200 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे। सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा। निजी पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा। मेट्रो के ट्रिप बढ़ाए जाएंगे। डीटीसी की बसें बस स्टॉप पर 15 मिनट में आने का समय किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Tue, 22 Oct 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार के कदमों की जानकारी दीं। विभिन्न विभागों के साथ बैठक के बाद राय ने कहा कि दिल्ली में मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह बढ़ोतरी  केवल दिल्ली में नहीं पूरे उत्तर भारत में है। एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंचने पर ग्रेप दो लगाया गया है। 

गोपाल राय ने बताया कि आज बैठक में फैसला लिया गया है कि 6200 अतिरिक्त कर्मचारी एमसीडी के सफाई कार्य के लिए लगाए जाएंगे। सड़कों पर पानी को छिड़काव बढ़ाया जाएगा। 

25 अक्टूबर से पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा

उन्होंने बताया कि प्रदूषण के हॉट स्पॉट में धूल को समाप्त करने के लिए पानी का छिड़काव 25 अक्टूबर से बढ़ाया जाएगा। निजी पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा, जिससे कि निजी वाहन कम आएं। मेट्रो के ट्रिप बढ़ाए जाएंगे। डीटीसी की बसें बस स्टॉप पर 15 मिनट में आने का समय किया जाएगा। सरकारी विभागों के हों या प्राइवेट कर्मचारी हों, सभी अपने कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी के लिए हीटर उपलब्ध कराएंगे। 

अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की होगी तैनाती

उन्होंने बताया कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार हरियाणा और उत्तर प्रदेश आदि सरकारों को पत्र लिख रही हैं कि दिल्ली में अभी डीजल बसें ना भेजें। यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त यातायात कर्मचारी लगाए जाएंगे।

पर्यावरण मंत्री ने दी आवश्यक जानकारी

उन्होंने कहा, "वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चार स्तर स्थापित किए हैं। वर्तमान में, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर है, जिसके कारण ग्रेप चरण II को लागू किया गया है।" मंत्री ने कहा कि एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें आवश्यक प्रतिबंधों को लागू करने के लिए उपाय तैयार किए गए थे। 

उन्होंने कहा, "पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) इस उद्देश्य के लिए 6,200 कर्मचारियों को तैनात करेगा। हमने प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव बढ़ाने का निर्देश दिया है। एमसीडी को 25 अक्टूबर से इसे शुरू करने का निर्देश दिया गया है।" 

आज से ग्रेप का दूसरा चरण लागू

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के बीच ग्रेप के दूसरे चरण को लागू किया, जिसमें कोयले और जलाऊ लकड़ी के साथ-साथ डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रतिबंध मंगलवार सुबह 8 बजे से लागू हो गया।

यह भी पढ़ें- दोपहर 2 बजे इंडिया गेट 'गायब', दिल्ली में 'बेहद खराब' श्रेणी में AQI; इन चीजों के इस्तेमाल पर है पाबंदी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।