Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro Green Line: ग्रीन लाइन पर बाधित रही मेट्रो, पीक ऑवर में यात्रियों को हुई परेशानी

Delhi Metro Green Line बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर तकनीकी खामी के चलते हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 29 Nov 2019 07:37 AM (IST)
Hero Image
Delhi Metro Green Line: ग्रीन लाइन पर बाधित रही मेट्रो, पीक ऑवर में यात्रियों को हुई परेशानी

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Metro Green Line: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो तकरीबन हर सप्ताह कहीं न कहीं तकनीकी दिक्कत की वजह से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर खराबी के कारण बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की तरफ से सुबह 8:07 बजे ट्वीटर के जरिये यह सूचना दी गई।

डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम विहार से कीर्ति नगर के बीच तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो रेल का परिचालन प्रभावित हुआ था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, थोड़े ही समय में तकनीकी खराबी दूर कर ली गई। डीएमआरसी ने सुबह 8:19 बजे ट्वीट कर इस कॉरिडोर पर परिचालन सामान्य होने की सूचना दी।

लोग नाराज,ट्वीटर पर दी प्रतिक्रिया

लोगों ने ट्वीटर पर परिचालन प्रभावित होने की वजह से नाराजगी भी जाहिर की। राहुल नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि किराया दोगुना होने के बाद भी मेट्रो की सुविधा में सुधार नहीं हो रहा है। इमरान ने कहा कि ग्रीन लाइन पर सबसे खराब सेवा है क्योंकि कीर्ति नगर से इंद्रलोक के बीच सामान्य तौर पर भी 8-10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होती है। इस वजह से ग्रीन लाइन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बहुत कम है। रात 10 बजे के बाद 15-20 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होती है। इससे यात्रियों को परेशानी ङोलनी पड़ती है। इस पर डीएमआरसी ने जवाब दिया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर मेट्रो के फेरे घटाए या बढ़ाए जाते हैं।

यहां पर बता दें कि दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, सोनीपत के 30 लाख से अधिक लोगों की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो की एक तकनीकी दिक्कत लाखों यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाती है।  

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें