Move to Jagran APP

दिल्ली हाई कोर्ट में दो नए एडिशनल जजों की हुई नियुक्ति, HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

दिल्ली हाई कोर्ट में दो नए जजों ने शपथ ली है। दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शैलिंदर कौर और रविंदर डुडेजा को शपथ दिलवाई। कानून मंत्रालय की तरफ से 16 अक्टूबर 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसके तहत बताया गया था कि इन दोनों जजों को दिल्ली हाई कोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया जाता है।

By AgencyEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Fri, 20 Oct 2023 04:14 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली हाई कोर्ट में दो नए एडिशनल जजों की हुई नियुक्ति
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में दो नए जजों ने शपथ ली है। दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शैलिंदर कौर और रविंदर डुडेजा को शपथ दिलवाई। कानून मंत्रालय की तरफ से 16 अक्टूबर 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत बताया गया था कि इन दोनों जजों को दिल्ली हाई कोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया जाता है। इनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। 

कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इन दोनों जजों के नाम की सिफारिश की थी, जिसके बाद कानून मंत्रालय ने मुहर लगा दी। शैलिंदर कौर को लेकर कॉलेजियम ने कहा कि शैलिंदर हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा से रिटायर हुई हैं।

वहीं, रविंदर डुडेजा को लेकर भी कॉलेजियम ने कहा कि रविंदर के लंबे एक्सीपीरियंस को देखते हुए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के एडिशनल जज के रूप में नियुक्ति किया जाता है। 

यह भी पढें- 'RTI के तहत सूचना से इंटेलिजेंस ब्यूरो को है छूट', परीक्षा में असफल उम्मीदवार की याचिका पर दिल्ली HC ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यातायात की स्थिति बद से बदतर, HC ने ट्रैफिक पुलिस से पूछा- यातायत सुगम बनाने को क्या कदम उठाए?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।