Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi CM केजरीवाल को एलजी का जवाबी पत्र, कहा- दिल्ली के मुददों पर आपकी गंभीरता देखकर अच्छा लगा

Delhi LG Letter to CM दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके कई पत्रों के जवाब में एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुददों पर आपकी गंभीरता देखकर अच्छा लगा। उन्होंने सीएम से मुलाकात करने के लिए निमंत्रण दिाय है।

By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 09 Jan 2023 04:36 PM (IST)
Hero Image
Delhi CM केजरीवाल को एलजी का जवाबी पत्र, कहा- दिल्ली के मुददों पर आपकी गंभीरता देखकर अच्छा लगा

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके कई पत्रों के जवाब में एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुददों पर आपकी गंभीरता देखकर अच्छा लगा। उन्होंने सीएम से मुलाकात करने के लिए कहा है, ताकि दिल्ली की जनता के हित के लिए जरूरी फैसले लिए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से उपराज्यपाल कार्यालय के साथ समन्वय कर एक मीटिंग की तारीख चुनने के लिए कहा है।

एलजी ने लैटर में कहा कि अक्टूबर 2022 के बाद तो आपने साप्ताहिक बैठक भी नहीं की। उन्होंने सीएम को एक बैठक के लिए भी निमंत्रण दिया है। एलजी ने कहा है कि बैठक करने के बाद ही सभी मुददों पर चर्चा और उनका समाधान निकल पाएगा।

अक्टूबर के बाद से नहीं हुई है मीटिंग

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की साप्ताहिक मीटिंग होती है। जहां वे दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद को सुलझाया जाता है, और जनता के हित के अनुसार फैसले लिए जाते हैं। पिछले साल राज्यों में विधान सभा चुनाव और नगर निगम चुनाव के चलते मीटिंग नहीं हो पाई थी। दोनों के बीच आखिरी मुलाकात अक्टूबर 2022 को हुई थी।

ये भी पढ़ें- Delhi: मुख्यमंत्री आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से पीछे हटाया

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें