Move to Jagran APP

Delhi Mayor Election: AAP नेता बोले- हमारे पार्षद यहीं सदन में बैठे हैं, दम है तो BJP आज वोटिंग करवा लें

दिल्ली के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के चल रही सदन की बैठक दूसरी बार भी बिना मेयर चुने स्थगित हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों के बीच नोंकझोक इतनी बढ़ गई है कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Tue, 24 Jan 2023 03:52 PM (IST)
Hero Image
AAP नेता वोले- हमारे पार्षद यहीं सदन में बैठे हैं, दम है तो BJP आज वोटिंग करवा ले

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के चल रही सदन की बैठक दूसरी बार भी बिना मेयर चुने स्थगित हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों के बीच नोंकझोक इतनी बढ़ गई है, कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसको लेकर भाजपा और आप पार्षद सदन में धरने पर बैठ गए हैं।

वहीं, भाजपा के महापौर पद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता सदन के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। आप पार्षद प्रवीण कुमार पर पूर्व महापौर नीमा भगत के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लग रहा है।

आप नेता दुर्गेश पाठक सदन में AAP पार्षदों की हाजिरी ले रहे हैं। दुर्गेश ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा के पास नंबर नहीं है। इसलिए इन्होंने सदन की बैठक को स्थगित किया है। हमारे सभी पार्षद यहीं बैठे हैं, दम है तो आकर वोटिंग करवा लीजिए। दिल्ली की जनता के जनादेश का सम्मान करें।"

प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए पाठक ने कहा कि हमारे सभी पार्षद यहां बैठे हुए हैं सांसद भी बैठे हुए हैं और विधायक भी यहां बैठे हुए हैं। बीजेपी यहां पर आए और आज महापौर का चुनाव कराए। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि दिल्ली की जनता ने हमको वोट दिया है, इसलिए आज दिल्ली को मेयर मिलना चाहिए। पाठक ने कहा, हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, भाजपा आए और यहां पर मेयर का चुनाव कराए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।