Move to Jagran APP

Delhi MCD Election 2022: कुछ बागी मान गए, कुछ चुनाव लड़ने पर अड़े; मैदान में 1349 प्रत्याशी

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में नामांकन वापस लेने प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिह्न भी किए गए। निर्दलीय प्रत्याशी आज से राजनीतिक दलों के साथ धुंआधार प्रचार कार्य में उतरेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Sun, 20 Nov 2022 07:59 AM (IST)
Hero Image
Delhi MCD Election 2022: 67 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया वापस, मैदान में 1349 प्रत्याशी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में 67 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब 1349 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 7 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 14 नवंबर तक चली।

इसमें आयोग को कुल 2585 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। छंटनी की प्रक्रिया में 1169 नामांकन रद कर दिए गए थे। जबकि 1416 नामांकन वैध पाए गए थे। छंटनी के बाद 1416 प्रत्याशियों में 67 ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक की समय-सीमा थी। जिसमें आयोग के पास जो-जो आवेदन आए उनको स्वीकार कर लिया गया।

67 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार जिन 67 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है उसमें 34 पुरुष प्रत्याशी थे और 33 महिला प्रत्याशी थी। शेष बचे 1349 में से 640 पुरुष प्रत्याशी हैं और 709 महिला प्रत्याशी है। 67 में से जिन प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है उसमें सबसे ज्यादा निर्दलीय है। 55 निर्दलीयों ने पर्चा वापस ले लिया है।

कुछ बागी मान गए, कुछ चुनाव लड़ने पर अड़े

दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन कर दिया था। जिसकी वजह से उनके-उनके राजनीतिक दल मनाने की कोशिश कर रहे थे।

भाजपा के कई बागी मान गए हैं तो अभी भी कुछ मैदान में है। जिन बागियों ने नामांकन बागी के रूप में भर दिया था उसमें पूर्वकालिक दक्षिणी निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन राजदत्त गहलोत शामिल थे। उन्होंने ककरोला वार्ड से नामांकन वापस ले लिया है।

इसी प्रकार खान पुर वार्ड से पूर्वकालिक दक्षिणी निगम में पार्षद रहे सत्येंद्र प्रकाश चौधरी की भाभी पुष्पा ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन खानपुर वार्ड से भर दिया था, लेकिन उन्होंने शनिवार को अपना पर्चा वापस ले लिया है। वहीं, मनोनीत पार्षद रहे हसीब उल हसन आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण टावर पर चढ़ गए थे। अब उन्होंने शास्त्री पार्क से निर्दलीय का पर्चा भरा थे जिसे उन्होंने वापस नहीं लिया है।

किस-किस ने वापस लिए पर्चे

पार्टी-        वापस लिए गए पर्चे

बसपा-         6

एनसीपी-      3

सीपीआई (एम-एल) -1

जेडीयू-             2

निर्दलीय-          55

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।