Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi MCD Election result 2022: ताहिर हुसैन के गढ़ में BJP ने लगाई सेंध, AAP रही तीसरे नंबर पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए दंगों के आरोपित ताहिर हुसैन के गढ़ में BJP ने सेंधमारी की है। चुनाव में नेहरू विहार से BJP के अरुण भाटी ने जीत दर्ज की है। सात ही AAP के प्रत्याशी प्रवेश चाैधरी तीसरे नंबर पर रहे हैं।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Thu, 08 Dec 2022 02:49 PM (IST)
Hero Image
ढाई साल से ताहिर जेल में है बंद।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपित ताहिर हुसैन के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी है। नेहरू विहार से भाजपा के अरुण भाटी ने जीत दर्ज की है। यहां से आप के प्रत्याशी प्रवेश चाैधरी तीसरे नंबर पर रहे। ताहिर हुसैन ने वर्ष 2017 में नेहरू विहार वार्ड से आप से पार्षद का चुनाव जीता था। वर्ष 2020 में सीएए को लेकर हुए दंगे में ताहिर मुख्य आरोपित साबित हुआ, दंगे के नाम आने के आप ने ताहिर को पार्टी से निकाल दिया था।

ढाई साल से ताहिर जेल में है बंद 

ढाई साल से ताहिर जेल में बंद है, उसकी सदस्यता रद भी नहीं हुई। जिस वजह से यहां उपचुनाव नहीं हुए, वार्ड में कोई पार्षद न होने की वजह से जनता ने काफी परेशानी उठाई। वह वार्ड दंगा प्रभावित था। इस वार्ड में हिंदू व मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 50-50 है।

इस चुनाव में भाजपा ने नेहरू विहार से गुर्जर समाज से अरुण भाटी को उतारा, वहीं आप ने भी गुर्जर प्रवेश चौधरी पर दांव खेला। जबकि कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार अलीम को मैदान में उतारा। चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच टक्कर हुई, जिसमें अरुण ने 356 वोट से जीत दर्ज की। जिस पार्टी से नेहरू विहार का मौजूदा पार्षद, उस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने तीसरे स्थान पर ला दिया। ताहिर से पहले इस वार्ड में कांग्रेस के पार्षद थे।

AAP ने 134 सीटों पर की जीत दर्ज

बता दें कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीत कर भाजपा से MCD की सत्ता छीनी है। आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है। 

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022 में BJP और AAP में हुआ कड़ा मुकाबला, कहीं दिग्गजों ने मारी बाजी; कई हुए मायूस

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election में हार के बाद बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता- एक दिन सबको पद त्यागना पड़ता है

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर