Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: G- 20 बैठक के बहाने से अपनी नाकामी छिपा रही है MCD, कई दशकों से हर सोमवार को जारी होती थी रिपोर्ट

दिल्ली नगर निगम ने जी 20 शिखर सम्मेलन के बहाना कर अपनी नाकामी छिपाने की तैयारी कर ली है। ताजा मामला मच्छरजनित बीमारियों को लेकर दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की जाने वाली रिपोर्ट न जारी करने का है। बीते सप्ताह 15 अगस्त की छुट्टी का बहाना कर निगम ने रिपोर्ट जारी नहीं की थी। इस सप्ताह भी दोपहर होने तक निगम ने अपनी रिपोर्ट जारी नहीं की है।

By Nihal SinghEdited By: Nitin YadavUpdated: Mon, 21 Aug 2023 03:09 PM (IST)
Hero Image
G- 20 बैठक के बहाने से अपनी नाकामी छिपा रही है MCD।

नई दिल्ली, निहाल सिंह। दिल्ली नगर निगम ने जी 20 शिखर सम्मेलन के बहाना कर अपनी नाकामी छिपाने की तैयारी कर ली है। ताजा मामला मच्छरजनित बीमारियों को लेकर दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की जाने वाली रिपोर्ट न जारी करने का है।

दशकों से एमसीडी हर सप्ताह सोमवार को इस रिपोर्ट को जारी करता था, लेकिन जी 20 शिखर सम्मेलन में निगम की बदनामी मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के बढ़ने की वजह से न हो इसलिए रिपोर्ट ही जारी करना निगम ने बंद कर दिया है।

बीते सप्ताह 15 अगस्त की छुट्टी का बहाना कर निगम ने रिपोर्ट जारी नहीं की थी। इस सप्ताह भी दोपहर होने तक निगम ने अपनी रिपोर्ट जारी नहीं की है।

दिल्ली में वर्षा और बाढ़ के कारण इस वर्ष मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा है। इतना ही नहीं इस बार जो मच्छर डेंगू के मरीजों में देखा जा रहा है वह टाइप दो का स्टेन है। निगम रिपोर्ट न जारी करने के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बता रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर निगम ने यह कदम उठाया है। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगम की कार्यप्रणाली की पोल न खुल जाए।

उल्लेखनीय है कि आखिरी बार दिल्ली नगर निगम ने सात अगस्त को अपनी रिपोर्ट जारी की थी। निगम की उक्त रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों के आंकड़ा साढ़े तीन सौ के करीब पहुंच गया था। मलेरिया के भी 85 मरीजों की पुष्टि हो चुकी थी।

चिकनगुनिया के 15 मरीजों की पुष्टि हो चुकी थी। दिल्ली में डेंगू मलेरिया के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं निगम के आंकडे भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बीते छह सात सालों में इस वर्ष डेंगू के मरीज सर्वाधिक दर्ज हो रहे हैं।

माह वार डेंगू की स्थिति

साल जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर
2017 4 2 6 6 20 17 131 518 1103 2022 816 81
2018 6 3 1 2 10 8 19 58 374 1114 1062 141
2019 1 1 4 2 3 11 18 52 190 787 717 250
2020 0 4 2 7 6 1 11 47 188 346 338 122
2021 0 2 5 10 12 7 16 72 217 382 1196 6739
2022 23 16 22 20 30 32 26 75 693 1238 1420 847
2023 14 14 13 18 23 40 121 105

माह वार मलेरिया की स्थिति

साल जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर
2017 0 3 7 3 17 94 140 177 70 20 5
2018 0 2 1 1 17 25 42 82 138 130 33 2
2019 0 0 0 1 8 35 54 56 214 249 68 28
2020 6 3 2 5 3 18 8 29 102 34 13 5
2021 0 1 3 3 1 3 10 36 56 47 7 0
2022 0 2 3 6 7 9 6 16 76 75 36 27
2023 3 3 6 5 11 10 34 13

छह वर्षों में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति

साल डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया
2018 64 128 41
2019 47 107 20
2020 35 45 23
2021 55 24 13
2022 174 35 9
2023 348 85 15
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें