Move to Jagran APP

दिल्ली MCD चुनाव में कांग्रेस का 'Safe Game', पूर्व मेयर फरहाद सूरी समते कई चेहरों पर लगाया दांव; देखें लिस्ट

Delhi MCD Polls 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। सेफ गेम खेलते हुए कांग्रेस ने मध्य दिल्ली में कुछ नए चेहरों के साथ कई पुराने और जीते हुए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।

By Nihal SinghEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Mon, 14 Nov 2022 09:35 AM (IST)
Hero Image
Delhi MCD Polls 2022: पूर्व जीते हुए प्रत्याशियों पर कांग्रेस ने फिर से लगाया दांव

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। तीनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम सामने रख दिए हैं। इस बीच कांग्रेस ने सेफ गेम खेला है। मध्य दिल्ली में कांग्रेस ने कुछ नए चेहरों के साथ कई पुराने और जीते हुए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। पिछली बार जीते चेहरों पर कांग्रेस की आस टिकी है। एकीकृत निगम में कांग्रेस शासन के दौरान मेयर रहे फरहाद सूरी अपनी परंपरागंत सीट दरियागंज वार्ड से फिर से मैदान में हैं।

इसके साथ ही पिछली बार चुनाव जीतकर आई सादिक नगर वार्ड से पार्षद सुलक्षणा और बाजार सीताराम से सीमा ताहिरा को टिकट दिया है। जबकि पूर्वकालिक उत्तरी निगम में नेता कांग्रेस दल रही प्रेरणा सिंह को किशनगंज वार्ड से प्रत्याशी बनाया है। पहले वह आनंद पर्वत वार्ड से पार्षद थी, लेकिन परिसीमन में उनका यह वार्ड खत्म हो गया और वह किशनगंज वार्ड का हिस्सा हो गया है।

कांग्रेस में इंटरनेट मीडिया के विभाग की जिम्मेदारी देख रहे राहुल शर्मा को चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी बनाया है। फरहाद सूरी महापौर भी रहे हैं साथ ही 2012 में भी वह पार्षद चुने गए थे। वार्ड आरक्षण में उनकी सीट महिला हो गई थी तो उनके परिवार से ही यासमीन किदवई चुनाव 2017 में लड़कर जीत गई थी। अब सीट सामान्य होने के बाद वह एक बार फिर से मैदान में है।

किस क्षेत्र से किसे मिला टिकट

वार्ड प्रत्याशी का नाम
करोल बाग पूजा
पहाड़गंज रमेश रायकवार
देव नगर सुशीला मदन खोरवाल
रंजीत नगर राजेश कुमार छिल्लर
बलजीत नगर उमा
वेस्ट पटेल नगर संध्या कुमारी
सदर बाजार मनीषा शर्मा
किशनगंज प्रेरणा सिंह
शास्त्री नगर पंकज राणा
सिविल लाइंस चरण डबास
चांदनी चौक राहुल शर्मा
जामा मस्जिद शाहीन प्रवीन
चांदनी महल मोहम्मद हामीद
बाजार सीतामराम सीमा ताहिरा
दिल्ली गेट

दीप्ति

कुरैश नगर आरफा
बल्लीमारान सालिक खान
सादिक नगर सुलक्षणा
दरियागंज फरहाद सूरी

Delhi MCD Polls: दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी ने भांजे की पत्नी को दिया MCD चुनाव में टिकट, कई नेता नाराज

Delhi MCD Polls 2022: बिना Voter ID कार्ड के भी निगम चुनाव में कर सकते हैं मतदान, सिर्फ ये कागजात होंगे जरूरी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।