Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आज दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा', 'पानी सत्याग्रह' के दूसरे दिन आतिशी का हरियाणा पर बड़ा आरोप

दिल्ली (Water Crisis in Delhi) को हरियाणा से उसके हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी ने पानी सत्याग्रह शुरू किया है। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है। इस दौरान शनिवार को एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठने के बाद हरियाणा ने 110 MGD कम पानी दिया है। जब तक दिल्ली के लोगों को पानी नहीं मिलेगा। ये अनशन जारी रहेगा।

By Monu Kumar Jha Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 22 Jun 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
Delhi Water Crisis: जल मंत्री आतिशी के अनशन का आज दूसरा दिन। सोशल मीडिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा पर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP News) की नेता और दिल्ली की जलमंत्री ने शुक्रवार से 'पानी सत्याग्रह' शुरू किया। इस दौरान शनिवार को आतिशी (Atishi) ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे अनशन का दूसरा दिन है।

भीषण गर्मी में दिल्ली में बहुत पानी की कमी-जलमंत्री

भीषण गर्मी में दिल्ली में बहुत पानी की कमी है। इतनी भयंकर गर्मी में जब दिल्लीवालों को ज्यादा पानी चाहिए था तो यहां पानी की कमी हो गई। दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है। दिल्ली के पास जो सारा पानी आता है नद पड़ोसी राज्यों से आता है।

-Posted by Team Atishi#AAPKaPaaniSatyagrah pic.twitter.com/X1AXfk3pa5— Atishi (@AtishiAAP) June 22, 2024

28 लाख दिल्ली वालों को नहीं मिल रहा पानी-आतिशी

दिल्ली में कुल 1105 MGD पानी आता है। जो लोगों के घरों में जाता है। इसमें से 613 MGD पानी हरियाणा से आता है। पिछले कई हफ्तों से हरियाणा लगातार 513 MGD पानी भेज रहा है। 1 MGD यानि 1 मिलियन गैलन पानी। 28 हजार 500 सौ लोगों को पानी देता है। अब हरियाणा 100 MGD कम पानी दे रहा है। यानि 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा है।

हरियाणा सरकार पानी देने को तैयार नहीं-AAP नेता

ये सभी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरह रहे हैं। मैंने हर संभव रास्ता अपना कर देखा, लेकिन किसी भी रास्ते से हरियाणा (Haryana) सरकार पानी देने को तैयार नहीं हुई तो मेरे पास अनशन पर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। दिल्ली वाले बहुत परेशान हैं। एक-एक बूंद पानी के लिए तरह रहे हैं। इसलिए मैं कल से अनशन पर बैठी हूं।

मैंने आज सुबह भी दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) से सारे आंकड़ें मंगवाए, लेकिन आज भी पानी की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को कुल 110 MGD पानी हरियाणा से कम आया है। इसका मतलब आज 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। मैं अनशन पर तब तक बैठी रहूंगी। जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों को पानी नहीं देती। मैं तब तक खाना नहीं खाऊंगी। जब तक दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल जाता।

यह भी पढ़ें: Delhi: आतिशी की अनशन वाली जगह पर पहुंचे नौकरी से निकाले गए बस मार्शल, खूब बरपा हंगामा; देखें VIDEO

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें