Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender News 2023: कब-कब 'बदनाम' हुई दिल्ली मेट्रो, इन घटनाओं को देख लोग बोल बैठे थे OMG

दिल्ली मेट्रो इस वर्ष 2023 में खूब चर्चा में रही। कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हुए जिसने दिल्ली मेट्रो को बदनाम भी कर दिया। यहां तक कि मेट्रो को चलाने वाली संस्था दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को भी सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग शरमा तक गए और ओह माय गॉड तक कह गए।

By Geetarjun Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 25 Dec 2023 07:34 PM (IST)
Hero Image
कब-कब 'बदनाम' हुई दिल्ली मेट्रो, इन घटनाओं को देख लोग बोल बैठे थे OMG

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो इस वर्ष 2023 में खूब चर्चा में रही। कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हुए जिसने दिल्ली मेट्रो को बदनाम भी कर दिया। यहां तक कि मेट्रो को चलाने वाली संस्था दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को भी सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग शरमा तक गए और ओह माय गॉड तक कह गए। लड़के, लड़कियों और जोड़ों ने ऐसी हरकतें की, जिनसे दिल्ली मेट्रो खूब चर्चा में रही थी।

बिकिनी गर्ल

एक लड़की बिकिनी पहने मेट्रो में यात्रा कर रही थी, जिसका वीडियो अप्रैल के शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, साथ ही कुछ लोगों ने इसका समर्थन भी किया। दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहनकर यात्रा करने वाली 19 साल की रिदम छनाना थी। यह लड़की दिल्ली मेट्रो में मिनी स्कर्ट और बिकिनी पहने सफर कर रही थी।

उस दौरान डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने यात्रियों से मर्यादित पोशाक पहनने की अपील की थी, ताकि दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस ना पहुंचे। साथ ही डीएमआरसी ने मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से अपने आचरण को मर्यादित बनाए रखने की भी सलाह दी।

लिपलॉक करता प्रेमी जोड़ा

मई महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठे हुए एक जोड़ा किस कर रहा था। लड़का और लड़की अश्लील हरकत करते भी नजर आ रहे थे। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।

अश्लील हरकत करता युवक

अप्रैल के आखिरी में वीडियो की वजह से दिल्ली मेट्रो फिर से चर्चा में आ गई। कथित तौर पर मेट्रो में एक युवक अश्लील करता हुआ दिखाई दे रहा था। युवक ऐसी शर्मनाक हरकत एक लड़की के बगल में बैठकर करता रहा। युवक की इस अश्लील हरकत को एक लड़की ने चुपके से कैमरे में कैद कर लिया। इसको लेकर डीएमआरसी भी हरकत में आ गई थी और उसकी पहचान के लिए लोगों से मदद तक मांगी थी और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

दिल्ली मेट्रो में डांस करती लड़की का VIDEO

जून में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की डांस करती नजर आ रही थी।  वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। कोई इसे गलत बता रहा है, तो कोई इसे सही।

स्कर्ट ब्वॉइज

अप्रैल में ही दो लड़कों का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों लड़के स्कर्ट पहनकर घूमते दिख रहे थे। रील इंस्टाग्राम पर डाली गई, जिसमें दो लड़के मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे थे। उन्होंने डेनिम स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ ही टीशर्ट पहनी थी। उन्होंने लड़कियों की तरह हैंड बैग भी लिया हुआ था।

लड़की का डांस, लोग बोले- बाहर निकालो इसे

लड़की मेट्रो स्टेशन पर डांस करती दिख रही थी। इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रक्रिया दी। कुछ लोग तो इसका विरोध कर रहे थे और कई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। डांस करने वाली लड़की यूट्यूबर, इल्फ्लूएंसर थी। इंस्टाग्राम पर सीमा कनौजिया नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया था। सपनों में आने वाली, नींद चुराने वाली... गाने पर लड़की रील बनाई थी। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया था कि इसे बाहर निकालो।

ब्लैक साड़ी पहने लड़की का डांस

नवंबर में वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। सभी अपने फोन में व्यस्त थे, तभी अचानक उनकी नजर इस लड़की पर पड़ी जो काली साड़ी में डांस कर रही थी। लड़की ने मेट्रो (Delhi Metro) में हरियाणवी गाने पर डांस किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आसपास मौजूद लोग उसे देखते रह गए। लड़की अपनी धुन पर नाचती रही। जब लड़की डांस करना शुरू करती है तो उसके पीछे बैठे लड़के उसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं।

दिल्ली मेट्रो में रोमांस का नया वीडियो वायरल

जून महीने में वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो में किनारे की सीट पर बैठकर एक कपल रोमांस करता नजर आ रहा था। वीडियो में एक दूसरे से लिपटे कपल किस करते दिखाई दे रहा था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया। कुछ यूजर कपल की इस हरकत को लेकर दिल्ली मेट्रो से शिकायत कर रहे थे तो कुछ लोग वीडियो को शेयर करके मजे ले रहे थे।

खुल्लम-खुल्ला की किस

नवंबर में मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक कपल मेट्रो कोच के अंदर यात्रियों के बीच रोमांस कर रहा था। वीडियो में कपल एक-दूसरे के सामने खड़े थे। इसके बाद एक दूसरे के गले लगने लगते हैं और फिर दोनों किस भी करने लगे। हालांकि, इस दौरान लड़की काफी शर्माती नजर आई।

लड़की ने लड़के को पीटा

सितंबर माह में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवती ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। संभवतः युवक ने युवती के साथ भीड़ में बदतमीजी की थी। मेट्रो में मौजूद अन्य यात्री युवती से पूछ भी रहे कि युवक को क्यों मार रही है, लेकिन वह युवक को लगातार पिटाई करते वीडियो में दिख रही है। साथ ही वह कहती है कि वह पागल तो नहीं है कि ऐसे ही पिटाई किए जा रही है।

प्लेटफॉर्म और दिल्ली मेट्रो के बीच फंसा शख्स, गई जान

घटना 12 नवंबर को कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी भूरा सिंह के रूप में हुई है। वह अपने बेटे अश्विन के साथ मानेसर के पास कसान गांव में रहते थे।

भूरा सिंह कुछ दिन पहले अपने गांव गए थे। वह 12 नवंबर को लौटे। वह दिल्ली से मेट्रो में चढ़े और कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन पर उतरे। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन से तेजी से बाहर निकलने की जल्दी में शख्स ने सीढ़ियों या एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर पहुंचने के लिए पटरियों को पार करने की कोशिश की।

इसी दौरान मेट्रो ट्रेन आ गई। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। जैसे तैसे करके उसे बाहर निकाला गया और एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। 

कपल ने की मुंह में उल्टी

एक कपल मेट्रो में बैठा है। वीडियो की शुरुआत में लड़का लड़की के मुंह में कोई ड्रिंक डालता है। लड़की उस ड्रिंक को अपने मुंह से लड़के के मुंह में डालती है। फिर लड़का भी यही काम करता है। इस तरह यह वीडियो आरओ का पानी सबसे शुद्ध पानी के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

एक और किस करते वीडियो वायरल

सितंबर माह में वायरल हुए वीडियो में दिल्ली मेट्रो में एक कपल किस करता नजर आ रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल के साथ दावा किया गया कि यह वीडियो द्वारका मोड़ के पास का था। साथ ही वीडियो में मेट्रो के अनाउंसर द्वारा अगले स्टेशन द्वारका मोड़ आने की घोषणा की जा रही थी।

एक वीडियो महिला कोच का वायरल

इसी माह दिसंबर में वायरल वीडियो में दो महिलाओं को आपस में झगड़ते देखा जा रहा है। दोनों महिलाएं पहले अंग्रेजी में एक-दूसरे को भला-बुरा कहती हैं, फिर एक-दूसरे से 'तू-तू, मैं-मैं' पर उतर आती हैं। एक महिला अपना चप्पल निकालकर दूसरी महिला को धमकाती है, तो दूसरी महिला पानी के बोतल के साथ झपटती है। इसके बाद एक महिला अलर्ट बटन दबाकर ड्राइवर को घटना की जानकारी देते देखा जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें