दिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिलाओं की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, बाल नोचते और थप्पड़-घूंसे बरसातीं आईं नजर
दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और चीख-चिल्ला रही हैं। वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस मेट्रो रूट का है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले कब क्या कर जाएं कोई समझ नहीं सकता। अब एक नया वीडियो बड़ी ही तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां एक-दूसरे को बुरी तरह से मार रही हैं। दोनों एक-दूजे पर चीख-चिल्ला रही हैं। वहां खड़े लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। यह नई बात नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में बनाया गया कोई विवादित वीडियो लोगों की चर्चा का विषय बन गया है।
खींचातानी और गुत्थम-गुत्थी
दरअसल, रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक एक वीडियो अचानक ही वायरल हो गया, जिसमें दो लड़कियां एक-दूसरे का बाल नोचते और चींखते हुए देखी गईं। दोनों किस बात पर लड़ रही हैं, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। बस, उन दोनों में खींचातानी और गुत्थम-गुत्थी होते ही दिख रहा है। वहां खड़ी एक लड़की उन्हें रोकने का प्रयास भी कर रही है मगर उन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा।
दिल्ली मेट्रो में 2 महिलाओं के बीच हुआ जमकर बवाल चले लात घूसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल pic.twitter.com/8W4Lt6RseH
— Gagandeep Singh (@GagandeepNews) August 24, 2025
यह किस मेट्रो रूट का था?
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में समय-समय पर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से कभी कोई वीडियो झगड़े से संबंधित होता है तो कभी डांस या अश्लील हरकतों वाली। वैसा ही इस वीडियो में दिख रहा है। दोनों महिलाएँ एक-दूसरे पर लात-घूंसें चलाती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह किस मेट्रो रूट का था?
मेट्रो की ऐसी ही वायरल वीडियो पर एक नजर
फरवरी 2025: दिल्ली मेट्रो में एएफसी गेट फांदने की घटना का वीडियो वायरल हुआ। यह घटना 13 फरवरी की रात को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई थी।
अक्टूबर 2024: एक वीडियो में दो लड़के एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते दिखे, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर लड़कों को गाली दी थी।
सितंबर 2024: एक लड़की ने मेट्रो में फिल्म स्त्री-2 के गाने 'आज की रात' पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
अगस्त 2024: मेट्रो में ताश खेलते हुए लोगों का एक समूह वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने गमछा बिछाकर खेल की शुरुआत की थी।
जुलाई 2024: एक व्यक्ति की अजीबो-गरीब हरकतों का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मेट्रो में अश्लील व्यवहार करता दिखा था।
अप्रैल 2023: एक युवक की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मेट्रो में बैठे-बैठे आपत्तिजनक व्यवहार करता दिखा।
अगस्त 2023: एक लड़की के स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ, जो डीएमआरसी के नियमों के खिलाफ था। इस वीडियो में लड़की मेट्रो के अंदर स्टंट करती दिख रही थी।
नवंबर 2023: एक वीडियो में छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के मेट्रो और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने की घटना दिखाई गई, जिसे बाद में डीएमआरसी ने गलत और भ्रामक बताया था।
यह भी पढ़ें- Delhi Metro यार्ड में 'सेंध' : स्पेनिश नागरिकों ने बनाई आपत्तिजनक पेंटिंग, जारी होगा लुकआउट नोटिस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।