Move to Jagran APP

Delhi Metro: यलो लाइन पर 45 मिनट ठप रही मेट्रो सेवा, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Delhi Metro Update दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आज यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे के समय ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। दरअसल यलो लाइन के विश्वविद्यालय स्टेशन पर रखरखाव से संबंधित कार्य करने के कारण ऐसा हुआ। इस दौरान 45 मिनट तक मेट्रो का परिचालन नहीं हुआ। हालांकि DMRC ने पहले ही इसको लेकर अपडेट दिया था।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 11 Oct 2024 11:08 PM (IST)
Hero Image
Delhi Metro News: यलो लाइन पर 45 मिनट ठप रहा मेट्रो का परिचालन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यलो लाइन के विश्वविद्यालय स्टेशन पर रखरखाव से संबंधित कार्य के कारण शुक्रवार सुबह मेट्रो का परिचालन थोड़ी देर प्रभावित रहा। बाद में सुबह 6:40 बजे से यलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य रहा लेकिन देर शाम को व्यस्त समय में तकनीकी खराबी के कारण यलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन करीब 45 मिनट ठप रहा। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेट्रो में सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली की तरफ जा रही मेट्रो ट्रेन शाम 7:19 बजे चावाड़ी बाजार स्टेशन पर रुक गई। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

देर तक मेट्रो ट्रेन को कर्मचारियों ने ठीक करने का किया प्रयास 

बताया जा रहा है कि काफी देर तक मेट्रो ट्रेन को कर्मचारियों ने ठीक करने का प्रयास किया। बाद में काफी देर तक मेट्रो ट्रेन खड़ी रहने के बाद भी जब समस्या का निदान नहीं हुआ तो ट्रेन खाली करा ली गई। सभी यात्री स्टेशन पर उतार लिए गए। इसके अलावा स्टेशन के गेट भी बंद कर दिए गए थे।

ताकि स्टेशन पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ न बढ़ने पाए। स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन खड़ी होने के कारण चावड़ी बाजार से पिछले स्टेशनों पर भी मेट्रो ट्रेनें खड़ी हो गई थी। काफी देर के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर राजीव चौक से कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने की सूचना दी।

रात  में 8 बजकर 5 मिनट पर यलो लाइन पर मेट्रो का हुआ परिचालन

बाद में रात 8:05 बजे यलो लाइन पर मेट्रो (Yellow line Metro) का परिचालन शुरू हुआ। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। डीएमआरसी ने तकनीकी खराबी का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को ही इसको लेकर जानकारी दी थी। DMRC ने बताया अपने प्रेस रिलीज में बताया था कि येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 11 अक्टूबर को थोड़े समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। यात्रियों को सूचित करते हुए मेट्रो ने कहा था कि येलो लाइन पर सुबह के समय आधा घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर नियोजित रखरखाव गतिविधियों के हिस्से के रूप में लाइन पर ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) की सुबह के समय में इसका संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro की येलो लाइन पर बाधित रहेंगी ट्रेन सेवाएं, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी; DMRC ने दिया अपडेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें