Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी सुविधा, लोगों को होगी सहूलियत

Delhi Election 2020 चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने लोगों को बड़ी सुविधा दी है। मेट्रो दिल्ली में चुनाव के दिन यानी आठ फरवरी को सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा देगा।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Thu, 06 Feb 2020 05:36 PM (IST)
Hero Image
Delhi Election 2020: चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी सुविधा, लोगों को होगी सहूलियत
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Election 2020: चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने लोगों को बड़ी सुविधा दी है।  दिल्ली मेट्रो ने यह बताया है कि सुबह चार बजे से मेट्रो की सेवा शुरू होगी। डीएमआरसी ने यह भी बताया कि चुनाव के दिन इस सुविधा से लोगों को वोट देने आनेजाने वालों को सुविधा होगी साथ ही जो चुनाव कराने के लिए जाने वाले कर्मी होंगे वह भी अपने गंतत्वय स्थान पर समय से पहुंच सकेंगे। मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनें सुबह छह बजे से सभी लाइनों पर अपने समय से चलेंगी वहीं छह बजे से पहले यह 30 मिनट की अंतराल पर चलेंंगी।

दिल्ली मेट्रो दिल्ली वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दिल्ली के लोगों की लाइफलाइन है। यहां हर दिन लाखों लोग इस सेवा का उपयोग करते हैं। दिल्ली मेट्रो अगर कुछ लेट या कभी खराब हो जाती है तो उससे हजारों यात्रियों को परेशानी होने लगती है। कभी भी दिल्ली मेट्रो में खराबी होती है तो तुरंत डीएमआरसी इसे लेकर ट्वीट कर यात्रियों को जानकारी देते हैं। वहीं खराब होने के कारण यात्री ट्वीट कर इसे ट्रोल करने लगते हैं।

बुधवार को ब्लू लाइन में खराबी होने के कारण करीब एक घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान इंद्रप्रस्थ से करोल बाग स्टेशन के बीच मेट्रो का परिचालन बाधित रहा। इसके कारण नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी व वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 के बीच भी मेट्रो यात्रियों को परेशानी हुई। इसके कारण कई यात्रियों ने डीएमआरसी के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर मेट्रो सेवा में आई खराबी के कारण अपनी नाराजगी जताई थी।

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।