Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day पर बदली रहेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, DMRC ने दिया ताजा अपडेट

ताजा जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को सुबह चार बजे से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे लोग परेड देखने के लिए समय पर कर्तव्य पथ पर पहुंच सकें। सभी लाइन पर सुबह चार से छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। सुबह छह बजे के बाद सामान्य समय सारिणी के अनुसार मेट्रो का परिचालन होगा।

By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 25 Jan 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
Republic Day पर बदली रहेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, DMRC ने दिया ताजा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के मद्देनजर 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को सुबह चार बजे से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे लोग परेड देखने के लिए समय पर कर्तव्य पथ पर पहुंच सकें। सभी लाइन पर सुबह चार से छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी।

सुबह छह बजे के बाद सामान्य होगा परिचालन

सुबह छह बजे के बाद सामान्य समय सारिणी के अनुसार मेट्रो का परिचालन होगा। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कूपन जारी किए जाएंगे।

इन लोगों के लिए निश्शुल्क होगी यात्रा

यात्री को मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित काउंटर पर ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट और सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त फोटो पहचान प्रस्तुत करना होगा। ई-निमंत्रण कार्ड एवं ई-टिकट धारकों के लिए कर्तव्य पथ तक की यात्रा निश्शुल्क होगी। जिसकी प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय की ओर से डीएमआरसी को की जाएगी।

बसों के रूट में बदलाव

बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं होगी।

चार बजे के बाद गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ-इंडिया गेट-आर, ए प्रिंसेस प्लेस-तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी। इस परेड के कारण इस मार्ग पर वाहनों का यातायात प्रातः चार बजे से परिवर्तित रहेगा और यातायात पुलिस के निर्देशों के अनुसार चलेगा।

Also Read-

कल तिलक ब्रिज से बंद रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिलक ब्रिज पर रेल यातायात अस्थायी तौर से निलंबित रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखकर 26 जनवरी को पूर्वाह्र 10:30 से दोपहर 12 बजे तक तिलक ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।

इससे नई दिल्ली-गाजियाबाद विशेष, पलवल-गाजियाबाद-पलवल विशेष, पलवल-नई दिल्ली विशेष और गाजियाबाद-नई दिल्ली विशेष ट्रेन निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद में कुछ देर रोक कर चलाने का निर्णय लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें