Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi-NCR Weather: 14 साल में सितंबर का सबसे कम तापमान दर्ज, पढ़ें- कल कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 14 वर्षों में इस माह का सबसे कम तापमान है। इस सीजन में दिल्ली में अब तक 1029.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक है।

By sanjeev Gupta Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:29 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में 14 साल में सितंबर का सबसे कम तापमान दर्ज। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 14 वर्षों में इस माह का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के पिछले 14 सालों के आंकड़ों को देखें तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को दर्ज किए गए 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया। आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में इसी अवधि के लिए सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें- Himachal Rains: बारिश बनी 'जी का जंजाल', हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का अलर्ट जारी

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 75 दर्ज किया गया। पालम, रिज, मयूर विहार में बूंदाबांदी से हल्की वर्षा भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में मानसून को लेकर नई जानकारी; बदलने वाला है मौसम का मिजाज; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि वर्षा होने की संभावना कम ही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में इस सीजन में कितनी हुई बरसात

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में मानसून सीजन में अब तक 1,029.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर