Move to Jagran APP

PM Modi Oath Ceremony: दिल्ली से किसे मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह? चर्चा में इन तीन नेताओं का नाम

नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मोदी के साथ कैबिनेट मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगी इसमें दिल्ली से तीन नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 में दिल्ली से सांसद Kamaljit Sehrawat Ramvir Singh Bidhuri और Harsh Malhotra को मंत्री पद मिल सकता है।

By ajay rai Edited By: Abhishek Tiwari Published: Sun, 09 Jun 2024 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:02 PM (IST)
PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मोदी के साथ कैबिनेट मंत्रियों की भी शपथ ग्रहण होगी। इस दौड़ में दिल्ली से तीन नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इनमें पश्चिमी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद कमलजीत सेहरावत, दक्षिणी दिल्ली से निर्वाचित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और पूर्वी दिल्ली से सासंद हर्ष मल्होत्रा का नाम शामिल है।

इनमें से किसी एक को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हर्ष इस समय प्रधानमंत्री आवास पहंचे हुए हैं। इसकी पुष्टि उनके भाई अरुण मल्होत्रा ने की है। अरुण ने बताया कि भैया प्रधानमंत्री आवास जाने की बात कहकर घर से निकले हैं, लेकिन क्यों बुलाया यह नहीं बताया है।

बीजेपी ने दिल्ली की सभी सीटों पर दर्ज की है जीत

लगातार तीसरी बार दिल्ली में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी को जगह दी गई थी। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार 3.0 में पश्चिमी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत को मंत्री पद मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-

PM Oath taking Ceremony: लगातार तीसरी बार मंत्री बनेंगे राव इंद्रजीत सिंह! शपथ ग्रहण के लिए पहुंचा फोन

शपथ ग्रहण के लिए आया फोन

बताया जा रहा है उन्हें शपथ ग्रहण के लिए फोन भी आ चुका है। सहरावत पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंची हैं हालांकि, चर्चा इस बात की भी है कि दक्षिणी दिल्ली से सांसद चुने गए रामवीर सिंह बिधूड़ी को वरिष्ठता के आधार पर मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

पहली बार सांसद बनीं कमलजीत सहरावत

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत के मंत्री पद बनने की चर्चा है। यदि ऐसा होता है कि पश्चिमी दिल्ली से अभी तक निर्वाचित सांसदों में पहली सांसद होंगी, जिन्हें मंत्री पद मिलेगा।

मंत्री मिलने की संभावना सुनकर इनके समर्थकों में खुशी की लहर है। सभी उस क्षण का इंतजार कर रहे हैं जब इन्हें आधिकारिक रूप से मंत्री पद के शपथ लेने का औपचारिक निमंत्रण आएगा। हालांकि इनके पति राजकुमार सहरावत ने फिलहाल पुख्ता तौर पर पत्नी के मंत्री बनने की बात पर कुछ नहीं कहा है।

कौन हैं कमलजीत सहरावत

भाजपा की तेजतर्रार माने जाने वाली नेता 51 वर्षीय कमलजीत लगातार दो बार दिल्ली नगर निगम की द्वारका सीट से निगम पार्षद के लिए चुनी जा चुकी हैं। पहली बार जब ये निगम पार्षद बनी थीं, तब द्वारका सीट दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत थी।

तब इन्हें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में महापौर बनाया गया था। इसके बाद ये नेता सदन भी रहीं। फिर दूसरी बार भी ये इस सीट से निगम पार्षद चुनी गईं। संगठन की बात करें तो ये प्रदेश भाजपा में मंत्री, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष तक का दायित्व संभाल चुकी हैं।

परिवार में कौन-कौन

इनके पति राजकुमार कारोबारी हैं। दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आर्यन व बेटी का नाम रिया है। दोनों ने विदेश में पढ़ाई की है। इनका परिवार द्वारका के अंबरहाई गांव में रहता है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.