Move to Jagran APP

Delhi Pet Park: दिल्ली में पालतू जानवरों के लिए अनोखा पार्क, रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी एंट्री

Delhi Pet Park पार्क में लोग अपने पालतू जानवरों का जन्मदिन मना सकेंगे। यहां प्रवेश का मौका केवल पंजीकृत कुत्तों और उसके मालिक को मिल सकेगा। बीमार पालतू जानवर को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। वहीं पार्क में पालतू जानवरों के मालिकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा।

By Nihal SinghEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Wed, 22 Feb 2023 09:36 AM (IST)
Hero Image
Delhi Pet Park: दिल्ली में पालतू जानवरों के लिए अनोखा पार्क, रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Pet Park: पर्यटन के लिहाज से वेस्ट टू वंडर और भारत दर्शन जैसे पार्क तैयार कर रहे दिल्ली नगर निगम ने अब एक पालतू कुत्तों व बिल्लियों के लिए अनोखा पार्क तैयार किया हैं। जहां कुत्तों के टहलने से लेकर उनके मंनोरंजन के लिए तमाम विकल्प मौजूद होंगे। इतना ही नहीं उनको तैरने से लेकर जन्मदिन की पार्टी बनाने का भी स्थान हैं।

यह पार्क पालतू जानवरों के शौकीनों को बेहद पंसद आएगा। हालांकि इसमें प्रवेश के लिए कई शर्तें होगी, जिसके बाद ही पालतू कुत्ते और उसके मालिक को प्रवेश मिलेगा। निगम ने इसके संचालन को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया को पूरा करने में लगा है। जिसके पूरा होते ही इस पार्क का उद्धाटन कर दिया जाएगा।

मिलेगी पार्किंग की सुविधा

दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पालतू जानवरों में विशेषतौर पर कुत्तों का पालने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इसको देखते हुए निगम ने दिल्ली का पहला उपकरण युक्त पेट पार्क तैयार किया है। जिसमें पालतू जानवरों के लिए कई गतिविधियां रखी गई हैं। जहां पर जानवर को भी अच्छा लगेगा वहीं, जानवर पालने के शौकीनों को भी अच्छा लगेगा। उन्होंने बताया कि कुल एक एकड़ का पार्क जंगपुरा में है। जिसमें 0.6 एकड़ क्षेत्र में पेट पार्क बनाया गया है और शेष क्षेत्र में पार्किंग बनाई गई है।

इससे पहले निगम ने ओल्ड राजेंद्र नगर में भी पेट पार्क तैयार किया था, लेकिन में उसमें यह तमाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। बाक्स दौड़ने से लेकर तैराकी और खेल के लिए उपलब्ध है स्थाननिगम अधिकारी के अनुसार पार्क में पालतू जानवरों की तैराकी से लेकर खेल और दौड़ने के लिए यहां स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि आजकल लोगों के पास पालतू जानवरों को टहलाने या उसको शारीरिक कराने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं है। जब इन पालतू जानवरों को ऐसे स्थान नहीं मिलते हैं तो वह चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में यह पार्क पालतू जानवरों के शौकीनों को बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। इसमें टायरों के बीच में जानवर दौड़ सकेंगे।

अपने पेट को छोड़कर ऑफिस जा सकेंगे लोग

वहीं, यहां पर जानवरों को कुछ घंटे के लिए रखने की भी सुविधा होगी। इसमें वह लोग अपने पालतू जानवर को यहां पर छोड़कर जा सकेंगे जो दफ्तर यहां कही जाना चाहते हैं। फिर जानवर को वापस ले जा सकेंगे। इसके लिए भी शुल्क देना होगा। विभिन्न गतिविधियों के लिए क्या शुल्क होंगे यह टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।

केवल पंजीकृत पालतू जानवरों को मिलेगा प्रवेश

दिल्ली नगर निगम अपने इस पार्क में केवल पालतू और निगम से पंजीकृत जानवरों को प्रवेश देगा। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम अधिकार क्षेत्र में पालतू जानवरों के पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे में केवल उन्ही पालतू जानवरों को यहां प्रवेश दिया जाएगा जिसके पास निगम से पंजीकृत प्रमाण पत्र होगा। वहीं, जानवर को रैबीज से बचने के लिए भी डोज लिया हुआ अनिवार्य होगा।

बीमार पालतू जानवर को नहीं मिलेगी एंट्री

बीमार पालतू जानवर को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। वहीं, पार्क में पालतू जानवरों के मालिकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। पालतू जानवरों के मल को उठाने के लिए यहां पर एक डिस्पेंसर भी लगा होगा। इसमें मल बेग लेकर उसे तय स्थान पर डालना होगा।

पालतू जानवरों से संबंधित मिलेगी जरुरी वस्तुएं

निगम के अनुसार यहां पर पालतू जानवरों की जरुरत की तमाम वस्तुएं भी स्टोर में उपलब्ध होगी।इसमें तय शुल्क के आधार पर खरीदा जा सकेगा।वहीं, जानवरों को रैबीज से संबंधित टीकाकरण व अन्य उपचार के लिए क्लीनिक भी खोला जाना है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।