Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Pollution Update: एक ओर जहरीली हवा, तो दूसरी ओर शीतलहर... दोहरी मार झेल रही दिल्ली; NCR में भी बिगड़े हाल

Delhi Pollution Update केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह एक्यूआई 370 पहुंच गया है। यह बेहद खराब श्रेणी में आंका जाता है। बीते बुधवार दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया था। वहीं कई इलाकों की हवा 220 से 260 के बीच में आंकी गई थी जिसे प्रदूषण की खराब श्रेणी में नहीं रखा जाता।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Thu, 21 Dec 2023 06:36 AM (IST)
Hero Image
Delhi Pollution Update: आज सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में अचानक उछाल आया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों प्रदूषण में सुधार होने लगा था। मगर आज फिर से दिल्ली एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है। जहां कल तक दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं, अब  यह स्तर आज फिर से खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह एक्यूआई 370 पहुंच गया है। यह बेहद खराब श्रेणी में आंका जाता है।

बीते बुधवार दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया था। वहीं कई इलाकों की हवा 220 से 260 के बीच में आंकी गई थी, जिसे प्रदूषण की खराब श्रेणी में नहीं रखा जाता। लेकिन आज सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में अचानक उछाल आया।

इन इलाकों का एक्यूआई खतरनाक

गुरुवार सुबह तक आनंद विहार में एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। वहीं, अशोक विहार में 318 बवाना में 356 आरके पुरम में 380, पंजाबी बाग में 340 और आईटीओ में 350 रहा तो मेजर ध्यानचंद में यह एक्यूआई 318 दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद, फरीदबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 350 तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर इसमें हल्के सुधार के आसार हैं। वहीं दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। 

यह विडियो भी देखें

तेज हवाओं के असर से बुधवार को प्रदूषण में हुआ सुधार बुधवार को भी बरकरार रहा। दिल्ली का एक्यूआइ 300 से नीचे ही दर्ज हुआ। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 295 रिकॉर्ड किया गया जो ''खराब'' श्रेणी में आता है। एक दिन पूर्व मंगलवार को यह 286 रहा था। यानी 24 घंटे में एक अंक की और गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बुधवार को राजधानी के एक्यूआई में उछाल हुआ है।

मौसम विभाग ने किया था अलर्ट

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को एक्यूआई के बहुत खराब' श्रेणी में चले जाने की संभावना व्यक्त की थी। गौरतलब है कि लगभग दो महीने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इस दौरान अधिकांश दिनों में दिल्ली का एक्यूआइ 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। ऐसे में उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही तेज हवाओं के चलते प्रदूषण में कुछ कमी आई है। बुधवार को भी हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रही। इसी के चलते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों का बिखराव होने में मदद मिली। यह बात अलग है कि बुधवार शाम तक हवा की रफ्तार मंद पड़ने पर दिल्ली का एक्यूआइ दोबारा बढ़ना शुरू हो गया।

रात नौ बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआइ जहां 302 पहुंच गया वहीं 23 इलाकों का एक्यूआइ भी 300 से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित नेहरु नगर रहा जहां का एक्यूआइ 377 दर्ज हुआ। आयानगर दिल्ली का सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र रहा जहां का एक्यूआइ 173 दर्ज किया गया। यह ''मध्यम'' श्रेणी में आता है। पर्यावरणविदों के अनुसार बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार में कुछ कमी आएगी। यह छह से 10 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Mimicry Row: मिमिक्री मामले में प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी को कहा 'बंदर', संबित पात्रा बोले- 2024 में जनता करेगी घमंड का अंत

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: ठंडी हवाओं से गिरा पारा, दिल्ली में सुबह-शाम को हो रही ठिठुरन; दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान