Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज दिन भर ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 12 Sep 2024 08:50 AM (IST)
Hero Image
बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। फोटो- जागरण।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बारिश और हवाओं के असर से आज गुरुवार को भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए है। उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। अभी दिल्ली में बारिश का दौर चलता रहेगा।

मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलसुबह भी बरसात हुई है और दिन में भी जारी रहने की संभावना है। आज दिन भर मौसम सुहाना ही बना रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Rain Update: बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या है कहना? कब तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

Weather: यूपी-दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही बारिश, आज राजस्थान और बिहार में भी जमकर बरसेंगे बादल; IMD ने जारी किया अलर्ट

30 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवा के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा भी होने का पूर्वानुमान है। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी। येलो अलर्ट भी जारी हो चुका है।

'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई

मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 79 रहा।

इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।