Move to Jagran APP

चोखी ढाणी राजस्थानी संस्कृति का कराता है एहसास, दिल्ली से महज 279 किलोमीटर है दूर

Chokhi Dhani दिल्ली से चोखी ढाणी गांव की दूरी लगभग 279 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए आप बस ट्रेन और हवाई मार्ग का सहारा ले सकते हैं। इस जगह को एक दिन में घूमा जा सकता है।

By Umesh KumarEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:45 PM (IST)
Hero Image
जयपुर में स्थित चोखी ढाणी दिल्ली से 279 किलोमीटर दूर है। ( फाइल फोटो)
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। घूमने के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर में स्थित चोखी ढाणी (Chokhi Dhani) गांव घूम सकते हैं। इस गांव में आपको राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलेगी। यहां प्राचीन कलाकृतियों, हस्तशिल्प, चित्रकारी, लोककथाओं और मूर्तियों के साथ पारंपरिक राजस्थान का वास्तविक चित्रण देखने को मिल सकता है। दिल्ली से नजदीक होने के चलते इसे एक दिन में घूमा जा सकता है।

1989 में बनाया गया था "अच्छा गांव"

चोखी ढाणी का मतलब होता है "अच्छा गांव।" यह जयपुर शहर के बीच टोंक रोड पर साल 1989 में बनाया गया था। यह करीब दस एकड़ में फैला है। चोखी ढाणी गांव में कालबेलिया नाच सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसके अलावा कठपुतली का खेल, कंचे का खेल, भविष्यवाणी करने वाले तोते, जादू के शो और नौका विहार किया जा सकता है। यहां पांच सितारा होटल बने हुए हैं।

दिल्ली से इतनी है दूरी

दिल्ली से चोखी ढाणी गांव की दूरी लगभग 279 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई मार्ग का सहारा ले सकते हैं। इस जगह को एक दिन में घूमा जा सकता है। साथ ही राजस्थानी संस्कृति को करीब से जानने का अनुभव आपको रोमांचित कर देगा।

टिकट के बारे में जान लें

चोखी ढाणी में राष्ट्रीय संग्रहालय देश के हर राज्य की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करता है। चोखी ढाणी घूमने का सबसे अच्छा मौसम सर्दियों में होता है, लेकिन आप इसका आप हर मौसम में ले सकते हैं। चोखी ढाणी देखने का टिकट बड़ों के लिए 700-1100 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं बच्चों के लिए 400 से 700 रुपये प्रति बच्चा है। यह सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है।

ऐसे पहुंचे चोखी ढाणी

चोखी ढाणी शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह हवाई अड्डे से 12 किमी. और रेलवे स्टेशन से 20 किमी. दूर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं। या फिर कैब बुक कर सकते हैं। नियमित कैब सेवाएं लगभग 1200 रुपये का राउंड ट्रिप शुल्क लेती हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।