Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: तीन दिन बाद न्यूयार्क से दिल्ली पहुंचे 300 यात्री, जानिए क्यों लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था विमान

यात्रियों को इस दौरान कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी पीड़ा बयां की। यात्रियों ने लिखा कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर 300 यात्री फंसे हैं जिनमें बड़ी तादाद महिलाओं व बच्चों की है। ये दिक्कत में हैं लेकिन किसी को इनकी फिक्र नहीं है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Thu, 02 Jun 2022 06:00 PM (IST)
Hero Image
न्यूयार्क से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला विमान तीन दिन बाद बुधवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंचा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सोमवार सुबह (भारतीय समय अनुसार) न्यूयार्क से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला विमान तीन दिन बाद बुधवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंचा। अमेरिकन एयरलाइंस के विमान एए 292 को नई दिल्ली आने के क्रम में मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतारा गया।

यात्रियों को इस दौरान कई असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी पीड़ा बयां की। यात्रियों ने लिखा कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर 300 यात्री फंसे हैं, जिनमें बड़ी तादाद महिलाओं व बच्चों की है। ये दिक्कत में हैं, लेकिन किसी को इनकी फिक्र नहीं है।

ट्विटर पर ही अमेरिकन एयरलाइंस ने उत्तर देते हुए कहा कि यात्रियों को तकलीफ देना उनकी नीति नहीं है, समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। नई दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट को रिशेड्यूल किया जा रहा है। लेकिन एक यात्री ने इसके उत्तर में कहा कि 24 घंटा पहले भी आपकी ओर से यही बात कही गई थी और हालत जस के तस है। इसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस ने भी चुप्पी साध ली।

हालांकि, बाद में दूसरे विमान से सभी यात्रियों को दिल्ली लाया गया। ट्विटर पर कई यात्रियों ने इस पूरे प्रकरण पर भारत सरकार से भी मदद की गुहार लगाई। लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय व नागरिक उड्डयन मंत्री को टैग करते हुए इसपर मदद मांगी थी। शिखा अग्रवाल नामक युवती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यात्री फंसे हैं। हीथ्रो एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से इन्हें भारत सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।

शैलेंद्र ग्रोवर ने ट्वीट कर कहा कि फ्लाइट नंबर बदलने के बाद भी विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार क्रू मेंबर की टाइ¨मग खत्म होने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस ने दूसरे विमान की व्यवस्था की। इसके बाद विभिन्न विभागों से अनुमति लेने में देरी होने की वजह से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से विमान को उड़ान भरने में देरी हुई।