Move to Jagran APP

Delhi News: यमुना में अमोनिया समस्या हल करने को नियुक्त होगा सलाहकार, बैठक में सीवर लाइन बिछाने के काम पर जोर

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से अक्सर राजधानी में जल आपूर्ति प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड जल्द ठोस कदम उठाएगा। इसके लिए किसी विशेषज्ञ को सलाहकार नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Shyamji TiwariUpdated: Mon, 13 Feb 2023 08:50 PM (IST)
Hero Image
यमुना में अमोनिया समस्या हल करने को नियुक्त होगा सलाहकार
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से अक्सर राजधानी में जल आपूर्ति प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड जल्द ठोस कदम उठाएगा। अमोनिया की समस्या का अध्ययन कर इसके स्थायी समाधान के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए किसी विशेषज्ञ को सलाहकार नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है।

24 घंटे पानी देने का सरकार का वादा

दिल्ली सरकार ने लोगों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसे पूरा करने के लिए

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। जल बोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पानी का उपलब्धता बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जल स्रोतों की परियोजनाओं पर हो रहा काम

जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। यमुना के पानी में अमोनिया व अन्य प्रदूषित तत्वों की मात्रा बढ़ने से जल शोधन संयंत्र बाधित होते हैं। इसका समाधान जरूरी है। जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने दावा किया कि पानी के बिल से संबंधित शिकायतों में कमी आने लगी है।

यह भी पढ़ेंDelhi: यमुना में अमोनिया की समस्या का स्थायी निदान तलाश रहा जल बोर्ड, पानी की किल्ल्त से लोग हो रहे परेशान

सीवर लाइन बिछाने के काम पर जोर

इससे संबंधित शिकायतों का जल्द निपटारा भी किया जा रहा है। कुछ समय पहले पानी बिल से संबंधित शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के लिए प्रशासनिक बदलाव किए गए थे। बैठक में सीवर लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने पर बल दिया गया। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है जिससे कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे यमुना में गिरने की जगह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के पानी में खत्म नहीं हो रहा है अमोनिया का स्तर, गर्मी में हो सकती है किल्लत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।